Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा -सभी 16 ERV (डायल 112) टीमों को मिला मोबाइल उपकरण और विशेष प्रश : कबीरधाम जिले में डायल 112 का नेक्स्ट फेस लागू — सभी 16 ERV (डायल 112) टीमों को मिला मोबाइल उपकरण और विशेष प्रशिक्षण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Aug 28, 2025 / Post views : 190

कबीरधाम जिले में डायल 112 का नेक्स्ट फेस लागू — सभी 16 ERV (डायल 112) टीमों को मिला मोबाइल उपकरण और विशेष प्रशिक्षण

दिनांक 27.08.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में डायल 112 के नेक्स्ट फेस (DCC Dial 112) के प्रभावी संचालन हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय कबीरधाम में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान C-DAC रायपुर से प्राप्त 16 मोबाइल उपकरण जिले की सभी 16 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल — ERV (डायल 112) टीमों को वितरित किए गए। इन मोबाइल उपकरणों से प्रत्येक ERV (डायल 112) टीम अब किसी भी कॉल पर तुरंत लोकेशन ट्रैक कर सकेगी, घटनास्थल तक शीघ्र पहुंच पाएगी और मौके की स्थिति का वास्तविक समय पर अपडेट दे सकेगी।

प्रशिक्षण के दौरान डायल 112 के सभी कर्मचारियों को नए सिस्टम की कार्यप्रणाली, आधुनिक संचार व्यवस्था का उपयोग, रिस्पॉन्स टाइम को कम करने के उपाय और फील्ड समन्वय को और मजबूत बनाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी डायल 112 श्री पुष्पेंद्र बघेल के दिशा-निर्देशन और सहायक उप निरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह चंदेल (DCC प्रभारी, डायल 112, जिला कबीरधाम) के नेतृत्व में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि डायल 112 सेवा कबीरधाम जिले में नागरिकों के लिए जीवन रक्षक के रूप में कार्य कर रही है। किसी भी आपात स्थिति — चाहे वह सड़क दुर्घटना हो, झगड़ा-मारपीट की घटना हो, महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ा मामला हो या अन्य कोई आपात कॉल — ERV (डायल 112) टीमें तुरंत मौके पर पहुंचकर सहायता उपलब्ध करा रही हैं। नए मोबाइल उपकरणों और तकनीकी उन्नयन से यह सेवा अब और अधिक तेज़, सटीक और प्रभावी हो जाएगी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि डायल 112 की सभी ERV टीमें 24×7 अलर्ट मोड में हैं और नागरिकों को सिर्फ एक कॉल पर त्वरित पुलिस सहायता मिल रही है। इस तकनीकी अपडेट से न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पारदर्शी होगी बल्कि घटनास्थल पर रिस्पॉन्स का समय और भी कम होगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement