Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ता कबीरधाम, उपभोक्ता हो रहे लाभान् : प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ओंकार साहू का घर हुआ रौशन, बिजली बिल में मिली राहत, कटौती की समस्या से भी छुटकारा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jun 30, 2025 / Post views : 166

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से ओंकार साहू का घर हुआ रौशन, बिजली बिल में मिली राहत, कटौती की समस्या से भी छुटकारा

ग्रीन एनर्जी की ओर बढ़ता कबीरधाम, उपभोक्ता हो रहे लाभान्वित

कवर्धा, 30 जून 2025। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कबीरधाम जिले के उपभोक्ताओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत लाभान्वित हुए कवर्धा नगर के रामनगर निवासी श्री ओंकार साहू ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह योजना उनके लिए आर्थिक और घरेलू समस्याओं से राहत का सशक्त माध्यम बनी है। उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में हर वर्ष बिजली की अधिक खपत के चलते उनका मासिक बिजली बिल 1500 से 2500 रूपए तक पहुँच जाता था, जिससे आर्थिक भार झेलना पड़ता था। साथ ही, लगातार और लंबे समय तक बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई और घर के अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होते थे। लेकिन प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत ऑनलाइन आवेदन किया और अपने मकान की छत पर सोलर पैनल लगवाया।

श्री साहू ने बताया कि उन्होंने 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया, जिसकी कुल लागत 2 लाख रूपए आई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा 78 हजार रूपए की सब्सिडी प्रदान की गई है, जबकि छत्तीसगढ़ शासन की ओर से 30 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी शीघ्र ही प्राप्त होने वाली है। इस तरह 1 लाख 8 हजार सब्सिडी मिल जाएगी। इस सहायता से उन्हें सोलर पैनल लगवाने में भारी आर्थिक सहयोग मिला है। सोलर पैनल की स्थापना के बाद से उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है। अब उनका बिल लगभग आधा हो गया है, जिससे उन्हें हर माह स्थायी आर्थिक राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि अब पूरे परिवार को बिजली कटौती से भी मुक्ति मिल गई है, और बिजली की उपलब्धता स्थायी बनी है।

श्री ओंकार साहू ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना न केवल आम उपभोक्ताओं को राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी एक प्रभावी और दूरदर्शी कदम है। उन्होंने अन्य नागरिकों से भी अपील की कि वे ग्रीन एनर्जी को अपनाएं और इस योजना का लाभ लेकर पर्यावरण तथा अपनी जेब दोनों की रक्षा करें। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं। यह योजना अब जन-जन तक पहुँच रही है और इसका असर हर घर में महसूस किया जा सकता है

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement