Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-कबीरधाम में रक्षाबंधन पर बहनों ने पुलिस भाइयों की कलाई पर : कबीरधाम में रक्षाबंधन पर बहनों ने पुलिस भाइयों की कलाई पर बांधा सुरक्षा का संकल्प सूत्र

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Aug 8, 2025 / Post views : 289

कबीरधाम में रक्षाबंधन पर बहनों ने पुलिस भाइयों की कलाई पर बांधा सुरक्षा का संकल्प सूत्र

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर, जब अधिकांश भाई-बहन यह त्योहार अपने घर-परिवार के साथ मना रहे थे, जिले के पुलिस जवान अपने कर्तव्य पथ पर समाज की सुरक्षा में तत्पर थे। इन्हीं समर्पित पुलिस भाइयों के प्रति स्नेह, सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए, कबीरधाम जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संस्थाओं की बहनों ने एक दिन पूर्व ही पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उन्हें सुरक्षा का संकल्प सूत्र प्रदान किया।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित इस भावपूर्ण समारोह में, बहनों ने “आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प” का संदेश देते हुए राखी बांधी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, उप पुलिस अधीक्षक श्री आशीष शुक्ला एवं श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर ने राखी बंधवाकर बहनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस कार्यक्रम में दिल्ली पब्लिक स्कूल की शिक्षिका श्रीमती रेखा सिंह, कक्षा 7वीं एवं 9वीं की छात्राएं, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय कवर्धा की बी.के. निलेश्वरी दीदी एवं बी.के. गोमती दीदी, तथा पी.जी. कॉलेज की छात्रा बहनों ने भाग लिया। सभी ने प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद से परिपूर्ण राखी बांधते हुए पुलिस भाइयों की निरंतर सेवा, निष्ठा और बलिदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बहनों ने कहा कि पुलिस विभाग समाज की ढाल है, जो अपने त्योहार और परिवार की खुशियां त्यागकर नागरिकों की सुरक्षा में जुटा रहता है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने इस स्नेह और आशीर्वाद के लिए आभार व्यक्त करते हुए वचन दिया कि वे समाज में सुरक्षा, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने कहा —

> “आज बहनों के हाथों राखी बंधवाकर हमें महसूस हुआ कि हमारी ड्यूटी केवल वर्दी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक रिश्ता है जो हमें पूरे समाज से जोड़ता है। यह रक्षा सूत्र हमें हमेशा याद दिलाएगा कि हमारी जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक नहीं, बल्कि हर बहन-बेटी की सुरक्षा तक है।”

रक्षाबंधन का यह पर्व कबीरधाम में केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव नहीं, बल्कि जन-सेवा और सुरक्षा के अटूट संकल्प का सशक्त प्रतीक बन गया।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement