Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

मुंगेली न्यूज़ -कलेक्टर ने बांकी और निरजाम धान खरीदी केंद्रों का निरीक् : किसानों से तौलाई व धान पलटी की शिकायत पर बांकी प्रभारी को हटाने व नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Dec 24, 2025 / Post views : 451

जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)

समाचार

कलेक्टर ने बांकी और निरजाम धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण

किसानों से तौलाई व धान पलटी की शिकायत पर बांकी प्रभारी को हटाने व नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

मुंगेली, 24 दिसम्बर 2025// कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने जिले में जारी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से उपार्जन केंद्र बाँकी और निरजाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं सहित उपार्जन केन्द्रों में अब तक कुल धान खरीदी, बारदाने की उपलब्धता, किसानों का पंजीयन, डीओ कटने, रकबा समर्पण व उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली और खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा धान उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण योजना है और इसमें पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं समयबद्धता सर्वाेपरि है। किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बाँकी धान खरीदी केंद्र में सबसे पहले टोकन कटने की स्थिति की जानकारी ली तथा किसानों से संवाद कर वास्तविक स्थिति जानी। इसके पश्चात धान तौल व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी द्वारा बिना हमाल के किसानों से तौलाई व धान पलटी कराए जाने की शिकायत सामने आई, जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मामले की तत्काल जांच कर प्रभारी को हटाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र में रकबा समर्पण से संबंधित जानकारी भी ली तथा निर्देश दिए कि यदि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने केन्द्र से समय पर धान का उठाव भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरजाम धान उपार्जन केंद्र में तौल व्यवस्था का अवलोकन करते हुए धान की गुणवत्ता की जानकारी ली और किसी भी स्थिति में अमानक धान की खरीदी नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही अमानक धान पाए जाने पर जांच कराने निर्देशित किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानों से सीधे बातचीत कर उपार्जन केंद्र की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और कोचियों-बिचौलियों के बहकावे में न आने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को केन्द्र में साफ-सफाई, व्यवस्था एवं अनुशासन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहकारिता आयुक्त श्री हितेश श्रीवास, जिला खाद्य अधिकारी श्री हुलेश डड़ेसना, जिला विपणन अधिकारी श्री मनोज यादव, सीसीबी नोडल श्री संतोष सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

क्रमांक//12-120 सुजीत कुमार सिंह फोटो 01 से 03

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement