Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - अब किसानों को नक्शा, खसरा, बी-1 के लिए नहीं लगाने पड़ेंग : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर ग्राम पंचायत स्तर में कृषकों को नक्शा, खसरा एवं बी-1 निःशुल्क वितरण की अभिनव

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jun 9, 2025 / Post views : 195

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर ग्राम पंचायत स्तर में कृषकों को नक्शा, खसरा एवं बी-1 निःशुल्क वितरण की अभिनव पहल प्रारंभ

अब किसानों को नक्शा, खसरा, बी-1 के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

कृषकों को राजस्व दस्तावेजों की त्वरित एवं सुलभ प्राप्ति सुनिश्चित करने शासन की प्राथमिकता

कवर्धा, 09 जून 2025। उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में ग्राम पंचायत स्तर पर ही कृषकों और ग्रामीणों को निःशुल्क नक्शा, खसरा एवं बी-1 जैसे महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेखों का वितरण प्रारंभ किया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा द्वारा विगत दिवस में आयोजित समीक्षा बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया था कि कृषकों को उनके ग्राम में ही भूमि संबंधी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं ताकि उन्हें तहसील या अन्य कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कवर्धा श्री मुकेश रावटे के नेतृत्व में इस दिशा में कार्यवाही करते हुए आज ग्राम मरपा में कृषकों को नक्शा, खसरा एवं बी-1 का निःशुल्क वितरण किया गया। यह पहल शासन की सरल, सुलभ एवं पारदर्शी सेवा प्रदाय नीति के अनुरूप ग्रामीण कृषकों को त्वरित लाभ प्रदान करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है।

अनुविभागीय अधिकारी श्री मुकेश रावटे द्वारा कृषकों को नक्शा, खसरा एवं बी-1 की उपयोगिता, स्वामित्व की पुष्टि, ऋण, बीमा एवं योजनाओं से जुड़े कार्यों में इनकी आवश्यकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही एग्री ऐप के माध्यम से कृषक पंजीयन की प्रक्रिया को भी सरलता से समझाते हुए अधिकाधिक कृषकों को डिजिटल पद्धति से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया। इस पहल से जिले के कृषकों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा होगी एवं राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता व गति आएगी। यह नवाचार उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की किसानोन्मुखी सोच एवं प्रशासनिक संवेदनशीलता का प्रत्यक्ष उदाहरण है, जो राज्य शासन के जनहितकारी दृष्टिकोण को धरातल पर क्रियान्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर, जनपद सदस्य श्रीमती मिथला मिथलेश बंजारे, सरपंच श्रीमती रूप बाई पटेल, तहसीलदार श्री परमेश्वर मंडावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा श्री शैलेश भगत, अतिरिक्त सीईओ श्री चेतन पाण्डेय, ग्राम सचिव, हल्का पटवारी सहित अनेक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की मंशा स्पष्ट है कि राजस्व एवं शासन से संबंधित आवश्यक सेवाएं सीधे ग्रामीणों एवं कृषकों तक पहुंचें, ताकि उन्हें अनावश्यक दौड़-धूप से मुक्ति मिले और शासन की योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी रूप से प्राप्त हो। उनका उद्देश्य है कि राजस्व अभिलेख जैसे नक्शा, खसरा एवं बी-1, जो कि किसान की भूमि पर अधिकार, योजनाओं में पात्रता एवं कृषि ऋण आदि में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उन्हें बिना शुल्क और बिना कठिनाई के ग्राम पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध कराया जाए। इससे न केवल सेवा वितरण में पारदर्शिता आएगी, बल्कि प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास भी सुदृढ़ होगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की यह सोच दर्शाती है कि शासन केवल योजनाएं बनाकर ही नहीं रुकता, बल्कि उसकी प्राथमिकता यह भी है कि अंतिम व्यक्ति तक उन योजनाओं की पहुंच सुगम और प्रभावी हो।

निःशुल्क नक्शा, खसरा एवं बी-1 जैसे महत्वपूर्ण राजस्व अभिलेखों का वितरण से लाभ

कवर्धा एसडीएम श्री मुकेश रावटे ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर राजस्व दस्तावेजों की उपलब्धता से किसानों को तहसील कार्यालय के कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय, यात्रा व्यय एवं श्रम की होगी। राजस्व दस्तावेज अब किसानों को उनके गांव में ही उपलब्ध कराएं जा रहें हैं, जिससे सेवाएं अधिक त्वरित, सरल और सुगम बन गई हैं। खसरा, नक्शा और बी-1 दस्तावेज की आवश्यकता कृषि ऋण, बीमा, मुआवजा, पीएम किसान योजना, सिंचाई सुविधा जैसे कई शासकीय लाभों के लिए होती है। इनकी उपलब्धता से किसान त्वरित रूप से योजनाओं से लाभान्वित हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर दस्तावेज वितरण की प्रक्रिया से शासन-प्रशासन के प्रति ग्रामीणों का विश्वास और पारदर्शिता बढ़ेगी। भूमि संबंधी स्वामित्व एवं सीमांकन से जुड़े विवादों में स्पष्टता आती है, जिससे आपसी विवादों एवं भ्रम की स्थितियों में कमी आती है। एग्री पोर्टल व अन्य डिजिटल माध्यमों से दस्तावेजों का उपयोग प्रोत्साहित होता है, जिससे कृषि कार्यों का डिजिटलीकरण सशक्त होता है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement