Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़िय : कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में जीते 14 पदक

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jun 30, 2025 / Post views : 197

कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में जीते 14 पदक

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने दी शुभकामनाएं, खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

कवर्धा, 30 जून 2025। 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने कुल 14 पदक अर्जित किए हैं। इनमें 02 स्वर्ण, 04 रजत एवं 08 कांस्य पदक शामिल हैं। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर आज जिले के विजेता खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से सौजन्य मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कबीरधाम जिले की यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरव की बात है, बल्कि इससे प्रदेश का भी मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए संकल्पित है, और भविष्य में भी सभी आवश्यक संसाधन, प्रशिक्षण व सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी ताकि राज्य के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि इन खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन की भावना अनुकरणीय है। हमें गर्व है कि कबीरधाम जिले से प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यदि वे इसी तरह मेहनत करते रहे, तो आने वाले वर्षों में वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कबीरधाम और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर यह भी उल्लेखनीय रहा कि खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि के पीछे आर्मी ग्रुप के कोच श्री सुनील सरोज का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को कठिन प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन देकर उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया। खिलाड़ियों ने भी उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के सहयोग व प्रोत्साहन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही जिले में खेलों के प्रति सकारात्मक वातावरण बना है। कोच श्री सुनील सरोज ने बताया कि कबीरधाम जिले में एथलेटिक्स के क्षेत्र में लगातार प्रतिभाएं उभर रही हैं, आवश्यकता है उन्हें उचित मंच, संसाधन और मार्गदर्शन की। उन्होंने उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के सहयोग और प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सफलता से अन्य युवा भी खेलों की ओर आकर्षित होंगे।

इन खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान

कबीरधाम जिले के खिलाड़ियों ने 21वीं सीनियर राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के 400 मीटर दौड़ में मनीषा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया। 5000 मीटर दौड़ में निशि ने दमदार दौड़ लगाते हुए तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि 3000 मीटर दौड़ में लाला सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 4 इनटू 100 मीटर दौड़ में पप्पु, पंकज, सनत और दिनेश की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह निखिल और नीलम की जोड़ी ने भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। वेक चेस्ट प्रतिस्पर्धा में चंद्रभान ने तीसरा स्थान, भाला फेंक में विशाल ने दूसरा स्थान, डीएसीए स्पर्धा में पारस ने प्रथम स्थान, और नेमीष ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले के लिए एक बार फिर गौरव का क्षण निर्मित किया। इन सभी खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि जिले में खेल प्रतिभाओं के विकास और प्रशिक्षण की दिशा में हो रहे प्रयासों को भी दर्शाता है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement