कवर्धा न्यूज़ - कवर्धा नगर क्षेत्र में पुलिस की दबिश – सुनसान स्थानों प : कवर्धा नगर क्षेत्र में पुलिस की दबिश – सुनसान स्थानों पर अड्डेबाजी, नशाखोरी और संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 158
कबीरधाम पुलिस
दिनांक: 03.06.2025
कवर्धा नगर क्षेत्र में पुलिस की दबिश – सुनसान स्थानों पर अड्डेबाजी, नशाखोरी और संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं4 श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, 02 जून 2025 को कवर्धा नगर क्षेत्र में विशेष सघन दबिश एवं निगरानी अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य नगर के विभिन्न इलाकों में अड्डेबाजी, नशाखोरी जैसी गतिविधियों पर नियंत्रण एवं बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना रहा।
नगर के सुनसान क्षेत्रों, सार्वजनिक स्थलों, निर्माणाधीन इमारतों, पार्कों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल द्वारा दबिश देकर संदिग्ध रूप से मौजूद व्यक्तियों की जांच-पड़ताल की गई। देर रात तक अनावश्यक रूप से घूमने वाले एवं संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को रोककर पूछताछ की गई।
प्रमुख कार्यवाही:
* इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य के 7 संदिग्ध व्यक्ति चिन्हित किए गए, जो बिना किसी वैध दस्तावेज अथवा पुलिस को सूचना दिए कवर्धा में निवासरत पाए गए। उन्हें थाना लाकर आवश्यक पूछताछ की गई एवं उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
* शहर के अलग-अलग हिस्सों में सुनसान स्थानों पर नशे की हालत में अड्डेबाजी करते युवकों को पकड़ा गया। उन्हें सख्त चेतावनी दी गई एवं आवश्यक दण्डात्मक कार्यवाही की गई।
* मोहल्लों में निवास कर रहे बाहरी व्यक्तियों की जानकारी जुटाने हेतु स्थानीय नागरिकों से प्रत्यक्ष संवाद किया गया एवं असामाजिक तत्वों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, थाना प्रभारी कोतवाली श्री लालजी सिन्हा, यातायात प्रभारी उप निरीक्षक अजयकांत तिवारी, सहित जिला रिजर्व बल (DRG), कोतवाली थाना एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित रहे।
कबीरधाम पुलिस की आमजन से अपील:
कबीरधाम पुलिस आम जनता से अपील करती है कि किसी भी मोहल्ले या कॉलोनी में बाहरी व्यक्ति यदि बिना जानकारी अथवा पहचान पत्र के निवास करता हो, या कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में संलग्न दिखे तो तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।
इसी प्रकार, सुनसान जगहों पर अड्डेबाजी, नशाखोरी अथवा समूहों में एकत्रित होकर असामाजिक गतिविधियां करना न केवल कानूनन अपराध है बल्कि समाज की सुरक्षा व्यवस्था को भी खतरे में डालता है। नागरिकों की सतर्कता पुलिस के लिए अत्यंत सहायक होती है।
कबीरधाम पुलिस आपसे अनुरोध करती है कि सुरक्षा और शांति बनाए रखने में सहयोग करें — आपकी छोटी सी जानकारी एक बड़ी घटना को रोक सकती है। पुलिस आपकी पहचान गोपनीय रखकर आवश्यक कार्रवाई करेगी। कबीरधाम पुलिस हर परिस्थिति में आमजन की सुरक्षा हेतु प्रतिबद्ध है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन