Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा -कबीरधाम में आदिवासी ग्रामों तक पहुँचेगा ‘आदि कर्मयोगी अभियान : आदि कर्मयोगी अभियान से आदिवासी विकास की नई इबारत, कबीरधाम में शुरू हुई तैयारियां

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Aug 22, 2025 / Post views : 144

आदि कर्मयोगी अभियान से आदिवासी विकास की नई इबारत, कबीरधाम में शुरू हुई तैयारियां

सेवा, समर्पण और सुशासन का संकल्प.. कबीरधाम में आदिवासी ग्रामों तक पहुँचेगा ‘आदि कर्मयोगी अभियान

कवर्धा, 22 अगस्त 2025। अनुसूचित जनजातियों के सर्वांगीण विकास और कल्याण के उद्देश्य से भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 10 जुलाई 2025 को आदि कर्मयोगी अभियान का शुभारंभ किया गया है। आदि कर्मयोगी अभियान के तहत सेवा पर्व और आदि कर्मयोगी सेवा अभियान का आयोजन 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। इस सोलह दिवसीय आयोजन का उद्देश्य “सेवा, समर्पण और सुशासन” की भावना के साथ जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को सशक्त करना और नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। इस दौरान ग्राम स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान, शिकायत निवारण एवं सेवा प्रदाय शिविर, आदिवासी सेवा दिवस और “आदिवासी सेवा हेतु निश्चय समय” का आयोजन नियमित रूप से होगा।

यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 02 अक्टूबर 2024 को शुरू किए गए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का ही अगला चरण है। इसकी परिकल्पना विश्व के सबसे बड़े जनजातीय नेतृत्व आंदोलन के रूप में की गई है, जो बहु-विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है।

इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत तैयारियों की समीक्षा की है। उन्होंने अभियान के सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा कि यह अभियान जनजातीय समाज को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में शासन की प्राथमिकता में शामिल है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंच सके।

बैठक में आदिमजति विकास सहायक आयुक्त श्री एलपी पटेल ने बताया कि कबीरधाम जिले में इस अभियान के तहत कुल 275 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों का चयन किया गया है। यहां जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर ट्रेनर एवं वालंटियर कैडर तैयार किए जाएंगे, जिनमें अशासकीय संस्थाएं, स्व-सहायता समूह, पंचायत सचिव, युवा, पंच, फ्रंटलाइन कर्मचारी एवं सेवाभावी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ये कैडर धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, पीएम जनमन योजना और अन्य मूलभूत सुविधाओं जैसे आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन और संतृप्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम स्तर पर ट्रायबल विलेज विजन-2030 भी तैयार किया जाएगा।

प्रशिक्षण और सेवा केंद्र की स्थापना

अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का चरणबद्ध प्रशिक्षण सितंबर माह में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक चयनित ग्राम में “आदि सेवा केंद्र” की स्थापना होगी, जिसके माध्यम से शासकीय सेवाओं की प्रदायगी और जनसुनवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक ग्राम में न्यूनतम 20 वालंटियर कैडर तैयार कर उन्हें ग्राम सभा की बैठकों में भी शामिल किया जाएगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement