जांजगीर चाम्पा-कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प : प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु प्रत्येक वितरण केन्द्रों में प्रति सप्ताह शिविर लगाने के दिए निर्देश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Oct 23, 2025 / Post views : 139
समाचार
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना हेतु प्रत्येक वितरण केन्द्रों में प्रति सप्ताह शिविर लगाने के दिए निर्देश
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक हितग्राहियों को करे लाभान्वित - कलेक्टर
जांजगीर-चांपा 23 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना शासन की महत्वाकांक्षी योजना है। इसे प्राथमिकता से लेते हुए क्रियान्वित करें और आम नागरिकों को इसका अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने प्रत्येक वितरण केंद्र पर प्रति सप्ताह एक शिविर का आयोजन करने के निर्देश संबंधितों को दिए। साथ ही उन्होंने शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को पी.एम. सूर्यघर योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने, योजना के प्रचार-प्रसार हेतु पाम्प्लेट एवं बैनर को सार्वजनिक स्थलों में चस्पा करने एवं शासकीय भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों में भी पाम्प्लेट एवं बैनर को चस्पा करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही बैंकर्स एवं वेंडरों की बैठक आयोजित करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़े हितग्राहिओं का पूर्ण रूप से सहयोग करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राहियों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने ह�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन