Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से : कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का हस्तांतरण

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Feb 24, 2025 / Post views : 313

कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री का वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का हस्तांतरण

कवर्धा, 24 फरवरी 2025। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बिहार के भागलपुर से हुए सीधे प्रसारण में कबीरधाम जिले के लगभग 1 लाख 19 हजार से अधिक किसानों के खाते में 19वीं किस्त के तहत 26.12 करोड़ रुपये से अधिक राशि का हस्तांतरण किया गया। यह कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा में कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकासखण्डों से लगभग 150 किसान शामिल हुए। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर कृषकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में जिले के लाभान्वित किसानों को बधाई दी और कहा कि भारत सरकार किसानों के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों के हित में लगातार नए कदम उठाए जा रहे हैं, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों का बहुत बड़ा योगदान है।

कार्यक्रम में खुबचंद बघेल अलंकरण से सम्मानित श्री शिवकुमार चंद्रवंशी ने अपने उन्नत कृषि कार्यों के बारे में किसानों को जानकारी दी और अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्री अमित मोहंती, उपसंचालक कृषि, जिला कबीरधाम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा कृषि विभाग की अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉ. बी.पी. त्रिपाठी ने कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों और प्राकृतिक खेती के विषय में विस्तार से जानकारी दी। श्री बी.एस. परिहार, विषय वस्तु विशेषज्ञ, सस्य विज्ञान ने समन्वित कृषि प्रणाली के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि और उत्पादन तकनीकों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. एन.सी. बंजारा, विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी ने उन्नत सब्जी एवं फल उत्पादन, प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के विषय में किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. महानंद, प्रक्षेत्र प्रबंधक ने किसानों को प्रक्षेत्र भ्रमण कराकर कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित विभिन्न तकनीकी प्रदर्शन इकाइयों का भ्रमण कराकर विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संतोष पाण्डेय, सांसद, राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र, श्री अमित मोहंती, उपसंचालक कृषि, कबीरधाम, और जिले के विभिन्न ग्रामों से आए सैकड़ों किसान एवं कृषि विज्ञान केंद्र के इंजीनियर टी. एस. सोनवानी, श्री बी.एस. परिहार, डॉ. एन.सी. बंजारा, डॉ. महानंद, श्री योगेश कुमार कौशिक, कार्यक्रम सहायक, और कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement