Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

KAWARDHA NEWS - उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की होगी नि:शुल्क जांच : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 23 मई को जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों में होगा आयोजित

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, May 23, 2025 / Post views : 221

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 23 मई को जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों में होगा आयोजित

उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की होगी नि:शुल्क जांच एवं उपचार

कवर्धा, 23 मई 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. राज के मार्गदर्शन में 23 मई शनिवार को जिले के 14 स्वास्थ्य केंद्रों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान करना है।

इस अभियान के अंतर्गत उन गर्भवती महिलाओं की जांच की जाएगी जिनका पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन या ऊंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या किसी अन्य गंभीर बीमारी से ग्रसित हों। इन स्वास्थ्य केंद्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, महिला चिकित्सक एवं महिला आरएमए अपनी सेवाएं देंगी। साथ ही जिले के छह निजी अस्पतालों के स्त्री रोग विशेषज्ञ भी इस अभियान में सहयोग प्रदान करेंगे। अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण जांच की जाएगी, जिसमें पेट, खून और मूत्र की जांच शामिल है। इसके अलावा, उन्हें उचित परामर्श और समझाइश भी दी जाएगी।

यह अभियान बोड़ला विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झलमला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजलपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेंगाखार, कवर्धा विकासखंड अंतर्गत जिला चिकित्सालय, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरिया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इंदौरी, पंडरिया विकासखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छीरपानी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुंडा, विकासखंड सहसपुर लोहारा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिंभोरी में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान की मॉनिटरिंग जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी द्वारा की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. राज ने जिलेवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी गर्भवती महिला किसी भी प्रकार की बीमारी या जटिलता से ग्रसित है तो वह नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपनी जांच अवश्य कराए। समय पर जांच से मां और बच्चे दोनों की सेहत का सही मूल्यांकन किया जा सकता है। इस दौरान लाभार्थियों को निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement