Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-हमर अस्पताल कवर्धा में रक्षाबंधन के साथ मनाया गया प्रधानम : हमर अस्पताल कवर्धा में रक्षाबंधन के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 11, 2025 / Post views : 179

हमर अस्पताल कवर्धा में रक्षाबंधन के साथ मनाया गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान

कवर्धा, 11 अगस्त 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार तुरे के निर्देशानुसार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (हमर अस्पताल) कवर्धा में रक्षाबंधन का पर्व प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. वर्षा ने अस्पताल में उपस्थित बहनों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान सभी चिकित्सा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संकल्प लिया कि गर्भवती माताओं और अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हमर अस्पताल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक माह की 9 और 24 तारीख को गर्भवती माताओं की जांच महिला चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की जाती है। इसमें गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, आवश्यक उपचार और जरूरत अनुसार लैब जांच की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

हमर अस्पताल में उपलब्ध सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क हैं। यहां किसी भी प्रकार का पर्ची या जांच शुल्क नहीं लिया जाता। अस्पताल में प्रतिदिन दो पाली—सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे और शाम 5 बजे से 7 बजे तक—निःशुल्क सामान्य रोगों का उपचार किया जाता है। दोनों पाली में मिलाकर रोजाना 120 से अधिक मरीज इलाज का लाभ उठाते हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. देवेन्द्र कुमार तुरे ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जैसे कार्यक्रम गर्भवती माताओं में उत्साह जगाते हैं और शासकीय अस्पतालों के प्रति आमजन में विश्वास बढ़ाते हैं। इससे अधिक से अधिक लोग सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा पाते हैं और जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार मिलता रहता है।

इस अवसर पर अस्पताल में वेलनेस गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित हितग्राहियों ने भाग लेकर लाभ और आनंद उठाया। कार्यक्रम में डॉ. वर्षा, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. हिमांशु सेन, लेखापाल दुर्गेश गुप्ता सहित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के कर्मचारी शामिल रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement