जांजगीर चाम्पा-राज्य स्थापना दिवस पर खुशियों का गृह प्रवेश : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायपुर से कराएंगे जांजगीर-चांपा जिले के हितग्राहियों का गृह प्रवेश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Oct 29, 2025 / Post views : 163
समाचार
राज्य स्थापना दिवस पर खुशियों का गृह प्रवेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी रायपुर से कराएंगे जांजगीर-चांपा जिले के हितग्राहियों का गृह प्रवेश
जांजगीर-चांपा 23 जून 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के हजारों हितग्राहियों को एक साथ अपने सपनों का गृह में प्रवेश मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत पूरे प्रदेश में 1 नवम्बर को सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। राज्य स्तरीय मुख्य समारोह नवा रायपुर, अटल नगर में आयोजित होगा, जहां से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी राज्य के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। यह क्षण उनके जीवन का उत्सव होगा।
जिला पंचायत से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में 1 नवम्बर को 15 हजार से अधिक आवासों में ग्रह प्रवेश किया जाएगा। निर्माण पूर्ण किया जिले के सभी ब्लॉकों में कार्य तेजी से प्रगति पर है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में पारंपरिक उत्सवमय वातावरण रहेगा। नवनिर्मित घरों को दीपों से सजाया जाएगा, रंगोलियों से आंगन महकेंगे, और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हितग्राही अपने नए घर में प्रवेश करेंगे। कार्यक्रम के दौरान आभार पत्र, स्मृति चिन्ह एवं खुशियों की चाबी भी प्रदान की जाएगी।
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में पूरे जिले में इस कार्यक्रम को भव्य, गरिमामय और जनभागीदारीपूर्ण ढंग से आयोजित किए जाने की तैयारियाँ जोरों पर हैं। यह सामूहिक गृह प्रवेश केवल ईंट और गारे का उत्सव नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में स्थायित्व, सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है एक सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक कदम।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन