Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - बोर्ड परीक्षा परिणाम के मद्देनज़र फर्जी कॉल्स एवं साइबर : बोर्ड परीक्षा परिणाम के मद्देनज़र फर्जी कॉल्स एवं साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु जन-जागरूकता संदेश

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Apr 10, 2025 / Post views : 105

बोर्ड परीक्षा परिणाम के मद्देनज़र फर्जी कॉल्स एवं साइबर ठगी से सावधान रहने हेतु जन-जागरूकता संदेश

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं सीबीएसई द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य जारी है तथा शीघ्र ही परीक्षा परिणामों की घोषणा की जाएगी। इस समय विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों में स्वाभाविक रूप से परिणाम को लेकर उत्सुकता एवं मानसिक तनाव की स्थिति बनी रहती है।

इसी मानसिक स्थिति का दुरुपयोग करते हुए कुछ साइबर ठग एवं असामाजिक तत्व सक्रिय हो गए हैं, जो स्वयं को शिक्षा मंडल, स्कूल प्रबंधन या बोर्ड का अधिकारी बताकर फर्जी कॉल्स एवं मैसेज के माध्यम से ठगी का प्रयास कर रहे हैं। ये व्यक्ति विद्यार्थियों के ‘नंबर बढ़ाने’ या ‘परीक्षा में पास कराने’ का झांसा देकर अभिभावकों से आर्थिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।

ऐसे मामलों में देखा गया है कि कुछ अभिभावक बच्चों के भविष्य की चिंता में आकर, बिना पुष्टि किए, इन ठगों की बातों में आ जाते हैं और आर्थिक ठगी के शिकार हो जाते हैं। यह न केवल अवैध है, बल्कि मानसिक, सामाजिक और आर्थिक क्षति का कारण भी बनता है।

इस संदर्भ में कबीरधाम पुलिस द्वारा निम्नलिखित आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की जाती है–

1. किसी भी अज्ञात कॉल, मैसेज या ईमेल पर विश्वास न करें, विशेष रूप से जब वह शिक्षा मंडल, स्कूल, या किसी सरकारी अधिकारी के नाम से दावा कर रहा हो।

2. कोई व्यक्ति अगर नंबर बढ़वाने, पास कराने, या परिणाम बदलवाने के नाम पर पैसे मांगे – तो यह पूर्णतः फर्जी है। ऐसे मामलों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

3. अपने बैंक खाते, एटीएम, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, OTP, UPI पिन या किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी किसी के साथ साझा न करें।

4. परीक्षा परिणाम केवल शिक्षा मंडल की अधिकृत वेबसाइट या आधिकारिक माध्यमों से ही घोषित किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से प्राप्त सूचना को बिना पुष्टि स्वीकार न करें।

5. अगर कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज प्राप्त होता है, तो उसका स्क्रीनशॉट, कॉल रिकॉर्ड या विवरण सुरक्षित रखें और तुरंत निकटतम थाना या साइबर सेल को सूचित करें।

कबीरधाम पुलिस द्वारा सभी साइबर मॉनिटरिंग यूनिट को सक्रिय कर दिया गया है और सोशल मीडिया, डिजिटल ट्रांजेक्शन व संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। ऐसे किसी भी मामले में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कबीरधाम पुलिस की नागरिकों से अपील

“भविष्य संवारें, लेकिन समझदारी से।

फर्जी कॉल्स के जाल में न फंसें – कोई भी जानकारी साझा करने से पहले सतर्क रहें।”

सतर्क रहें – सुरक्षित रहें। कोई भी संदिग्ध गतिविधि नज़र आए तो तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement