Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-नशा मुक्त भारत अभियान के 5वी वर्षगांठ के अवसर पर मैराथन : जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बच्चों द्वारा नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए मैंदान में 400 मीटर का दौड़ लगाया

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Aug 13, 2025 / Post views : 143

नशा मुक्त भारत अभियान के 5वी वर्षगांठ के अवसर पर मैराथन दौड़ का किया गया आयोजन

जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बच्चों द्वारा नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए मैंदान में 400 मीटर का दौड़ लगाया

सभी विजयी प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं नगद प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया

कवर्धा, 13 अगस्त 2025। नशा मुक्त भारत अभियान के 5वी वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आज स्वामी करपात्री मैदान, कवर्धा में रन अगेन्स ड्रग्स थीम पर जिला स्तरीय मैराथन दौड़ कार्यक्रम का आयोजन बालक-बालिका वर्ग के लिए पृथक-पृथक किया गया। मैराथन दौड़ में वृहद् संख्या में प्रतिभागी बच्चों द्वारा बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आयोजन स्थल पर उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं बच्चों द्वारा नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए मैंदान में 400 मीटर का दौड़ लगाया गया। तत्पश्चात बालिका वर्ग के लिए 1600 मीटर एवं बालक वर्ग के लिए 5 कि.मी. दौड़ प्रतियोगिता कराया गया। बालिका वर्ग 1600 मी.दौड़ में कु.निशी मेरावी ने प्रथम स्थान, कु.नेहा चन्द्रवंशी ने द्वितीय स्थान, कु.दीपा पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मैराथन दौड़ बालक वर्ग 5 कि.मी.दौड़ में श्री योगजीत पटेल ने प्रथम स्थान, श्री पंकज जायसवाल ने द्वितीय स्थान, तथा श्री नीलम टेकाम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रमाण-पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं नगद प्रोत्साहन राशि देते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही खिलाड़ियों के कोच श्री सुनील सरोज, आर्मी ग्रुप कोच एवं स्वामी विवेकानंद एकेडमी ट्रेनर सुश्री रीना शर्मा एवं श्री दशरथ साहू को प्रतीक चिन्ह देते हुए नशामुक्त भारत अभियान में विशेष सहयोग के लिए प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देते हुए सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही जिले में नशा मुक्ति भारत अभियान में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले एवं उत्कृष्ठ कार्य करने वाले एनएमबीए के वालेंटियर्स श्री चन्द्रकांत यादव, श्री दीनदयाल कौशिक, श्री सालिकराम बांधवे एवं श्री दुलारूराम साहू जी को प्रतीक चिन्ह एवं प्रमाण-पत्र देते हुए सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उपसंचालक समाज कल्याण द्वारा उद्बोधन देते हुए उपस्थित समस्त अधिकारी, कर्मचारी, वालेंटियर्स एवं बच्चों को नशामुक्ति का संदेश देते हुए नशे से दूर रहने एवं अपने सगे-संबंधियों को नशे के दुष्प्रभाव से अवगत कराते हुए नशामुक्ति करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला कबीरधाम, भोरमदेव नशामुक्ति केन्द्र कवर्धा से अधिकारी, कर्मचारी उपस्थिति रहे। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती अभिलाषा पण्डा, उपसंचालक, समाज कल्याण द्वारा सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित ‘‘नशा मुक्त भारत अभियान’’ का उद्देश्य देश के सभी जिलों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करना है। यह अभियान वर्ष 2020 में प्रारंभ किया गया था और इस वर्ष यह अपने पांच वर्ष पूर्ण कर रहा है, जो अपने आप में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement