कवर्धा -जमीन विवाद में खून की होली - बेटे ने पिता व फूफी की हत्या की : थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम इंदौरी में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर पारिवारिक झगड़े के दौरान रामकुमार काठले (उम्र 38
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 18, 2025 / Post views : 388
जमीन विवाद में खून की होली - बेटे ने पिता व फूफी की हत्या की
दिनांक 17.08.2025 को थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम इंदौरी में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर पारिवारिक झगड़े के दौरान रामकुमार काठले (उम्र 38 वर्ष) ने अपने पिता नरायण काठले एवं फुफु धरमीन बाई पर लोहे के सब्बल से प्राणघातक हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना सूचक हरिचन्द्र काठले ने दी, जिसके आधार पर मौके पर देहाती नालसी दर्ज कर अपराध क्रमांक 00/2025, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता में मामला पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर पंचनामा, देहाती मर्ग एवं अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर विवेचना की जा रही है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन