Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कलेक्टर ने बारिश के पूर्व स्थल निरीक्षण एवं अन्य फील्ड : राजस्व अधिकारी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर समय-सीमा के भीतर पूरा करें-कलेक्टर

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 176

राजस्व अधिकारी लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर समय-सीमा के भीतर पूरा करें-कलेक्टर

कलेक्टर ने जनता से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान करने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर तहसीलवार राजस्व से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की

कलेक्टर ने बारिश के पूर्व स्थल निरीक्षण एवं अन्य फील्ड कार्यों को प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश

कवर्धा, 05 जून 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर तहसीलवार राजस्व से संबंधित प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने समय सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों पर असंतोष व्यक्त किया और अधिकारियों को शीघ्र इनका निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें और बिना किसी देरी के समय सीमा के भीतर काम पूरा करें। कलेक्टर ने कहा कि जनता से जुड़े मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरती जाए और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर डॉ. मोनिका कौड़ौ, श्री नरेन्द्र पैकरा, श्री विनय पोयाम, अपर कलेक्टर एवं कवर्धा एसडीएम श्री मुकेश रावटे, पंडरिया श्री संदीप ठाकुर, बोड़ला सुश्री रूचि शार्दुल, सहसपुर लोहारा श्री चेतन साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री आरबी देवांगन सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार ग्राम स्तर पर किसानों को भूमि से संबंधित दस्तावेज जैसे बी-1, नक्शा और खसरा की निःशुल्क प्रतियाँ पटवारियों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी। इस कार्य के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा निर्धारित करते हुए उन्होंने सभी तहसीलों में पटवारियों के माध्यम से किसानों के घर-घर दस्तावेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान की समुचित तैयारी सुनिश्चित की जाए, जिसके लिए तहसीलदारों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए कहा कि वर्षा के कारण सीमांकन सहित अन्य फील्ड कार्य बाधित हो सकते हैं। अतः सभी स्थल निरीक्षण एवं अन्य फील्ड कार्यों को शीघ्रता से प्राथमिकता में पूर्ण किया जाए। उन्होंने सभी तहसीलदारों और पटवारियों को निर्देशित किया कि फील्ड से जुड़े सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता से निपटाएं। कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि इनका तत्काल निराकरण किया जाए और संबंधित हितग्राहियों को समय पर लाभ प्रदान किया जाए। फसल क्षति के संबंध में उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान की फसल क्षतिग्रस्त हुई है, तो उसे बीमा योजना के तहत लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए पटवारी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें और बीमा कंपनी से समन्वय कर किसानों को लाभ दिलाएं।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि राजस्व मामलों का त्वरित निपटारा प्राथमिकता में होनी चाहिए, क्योंकि ये सीधे तौर पर आम जनता से जुड़े होते हैं। प्रत्येक अधिकारी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी मामला अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। समय पर कार्रवाई न होने से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि जनता का विश्वास भी कम होता है। सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों का निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी कार्यों की सूची तैयार करें और उन प्रकरणों के निराकरण के लिए कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामले में पटवारियों का कार्य महत्वपूर्ण होता है, जिन कार्य में पटवारियों की रिपोर्ट प्रतिवेदन की आवश्यकता होती है उन कार्यों के लिए प्रति दिवस पटवारियो को टारगेट दे और प्रतिदिन उनके कार्यों की समीक्षा करें। इस दौरान उन्होंने तहसीलवार अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में ऐसे तहसील जिनकी प्रगति प्रतिशत कम है, उन्हें इस मामले में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। विवादित बटवारा के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो। सीमांकन के प्रकरणों को भी तेजी से निराकृत करने के निर्देश दिए।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement