Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 15 दिवसीय कृषि रथ रवान : गांव-गांव पहुंचेगी वैज्ञानिकों की टोली, किसानों को मिलेंगे उन्नत तकनीकों और योजनाओं की जानकारी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 29, 2025 / Post views : 610

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 15 दिवसीय कृषि रथ रवाना

गांव-गांव पहुंचेगी वैज्ञानिकों की टोली, किसानों को मिलेंगे उन्नत तकनीकों और योजनाओं की जानकारी

कवर्धा, 29 मई 2025। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से कबीरधाम जिले में “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत की गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू एवं कृषि सभापति श्री रामकुमार भट्ट ने इस अभियान के तहत कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

यह अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक यानी कुल 15 दिनों तक जिले भर में संचालित किया जाएगा। इस दौरान कृषि एवं समवर्गीय विभाग के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्र, आईसीएआर और अन्य तकनीकी संस्थानों के वैज्ञानिकों की टीमें गांव-गांव पहुंचकर किसानों को खेती के उन्नत तरीकों, वैज्ञानिक सलाह और शासन की योजनाओं की जानकारी देंगी।

अभियान के दौरान खरीफ मौसम की प्रमुख फसलों से जुड़ी आधुनिक तकनीकों, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसलों के चयन और संतुलित खाद उपयोग, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को दी जाएगी। इसके साथ ही किसानों से फीडबैक लेकर उनके नवाचारों को अनुसंधान की दिशा देने का कार्य भी किया जाएगा।

जिले में तीन टीमों का गठन किया गया है, जो प्रतिदिन 6 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित करेंगी। इस प्रकार कुल 78 ग्राम पंचायतों में अभियान के अंतर्गत शासन की योजनाओं और तकनीकों की जानकारी सीधे किसानों तक पहुंचेगी। इन टीमों में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारी, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं आईसीएआर के वैज्ञानिक, एफपीओ-एफआईजी प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान, कृषि उद्यमी, ड्रोन दीदी एवं लखपति दीदी शामिल किए गए हैं। अभियान में धान की सीधी बुवाई (डीएसआर), सोयाबीन की उन्नत खेती, प्राकृतिक खेती, ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन और आईसीटी टूल्स के माध्यम से किसानों को जागरूक किया जाएगा।

किसानों के साथ सीधे संवाद के दौरान वैज्ञानिक न केवल तकनीकी जानकारी देंगे, बल्कि उनकी समस्याओं को भी सुनेंगे और समाधान सुझाएंगे। वहीं, इस अभियान के सुचारू संचालन हेतु उप संचालक कृषि कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। शुभारंभ अवसर पर कृषि विभाग के उप संचालक श्री अमीत कुमार मोहंती, पशु चिकित्सा सेवाओं के उप संचालक श्री एस.के. मिश्रा, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री बी.पी. त्रिपाठी, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा) श्री सुशील कुमार वर्मा सहित कृषि विभाग, फसल बीमा टीम एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement