Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

KAWARDHA NEWS -व्यापम परीक्षा नोडल अधिकारी डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर : कबीरधाम जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद – व्यापम परीक्षा नोडल अधिकारी डीएसपी कृष्ण कुमार चं

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jul 25, 2025 / Post views : 168

कबीरधाम जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद – व्यापम परीक्षा नोडल अधिकारी डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने पुलिस बल को दिया प्रशिक्षण

कबीरधाम, 25 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा राज्य भर में आयोजित की जा रही आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण आयोजन हेतु कबीरधाम जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त और व्यवस्थित किया गया है।

इसी क्रम में आज दिनांक 25.07.2025 को जिले के नोडल पुलिस अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डीएसपी) श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर द्वारा परीक्षा ड्यूटी में नियुक्त किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश साझा किए गए।

डीएसपी श्री चंद्राकर ने बताया कि हाल ही में राज्य के विभिन्न जिलों में सामने आए नकल प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए व्यापमं द्वारा इस बार परीक्षाओं में विशेष सतर्कता और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कबीरधाम जिले में भी इन निर्देशों को कड़ाई से लागू किया जाएगा।

प्रशिक्षण में दिए गए प्रमुख निर्देश निम्नानुसार हैं:

* प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक महिला एवं एक पुरुष पुलिसकर्मी अनिवार्य रूप से तैनात रहेंगे।

* दोनों कर्मियों को परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2.30 घंटे पूर्व केंद्र में उपस्थित रहना अनिवार्य होगा।

* सभी अभ्यर्थियों की हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर एवं (मैनुअल पैट डाउन) शारीरिक तलशी की जाएगी।

* महिला परीक्षार्थियों की तलाशी केवल महिला पुलिसकर्मी द्वारा ही की जाएगी।

* परीक्षा के दौरान दोनों पुलिसकर्मी बारी-बारी से परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर और बाहर सतत गश्त करेंगे।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निर्देश:

* परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

* परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व केंद्र का प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, यदि परीक्षा प्रातः 11 बजे है, तो प्रवेश 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा।

* अभ्यर्थी हल्के रंग के, आधी बाँह वाले वस्त्र पहनें और पैरों में केवल फ्लैट चप्पल/फुटवियर का उपयोग करें।

* कानों में किसी प्रकार के आभूषण, इयरिंग्स, या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहनना पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।

विशेष सूचना:

दिनांक 27 जुलाई 2025 को आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान उपरोक्त सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाएगा। इस परीक्षा में अपेक्षित अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को और भी सख्त किया गया है।

डीएसपी श्री चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि सभी नियुक्त पुलिस कर्मी अपने दायित्वों का पालन पूरी सजगता, निष्पक्षता और अनुशासन के साथ करें। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement