जांजगीर चाम्पा- एग्रीस्टैक पंजीयन में छूटे खसरों के लिए 10 से 13 नवम्ब : एग्रीस्टैक पंजीयन में छूटे खसरों के लिए 10 से 13 नवम्बर तक विशेष शिविर
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Nov 10, 2025 / Post views : 165
समाचार
एग्रीस्टैक पंजीयन में छूटे खसरों के लिए 10 से 13 नवम्बर तक विशेष शिविर
जांजगीर-चांपा 10 नवम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान विक्रय करने वाले कृषकों के लिए शासन द्वारा सभी खसरों का एग्रीस्टैक पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है। जिले में अब भी कुछ कृषकों के खसरे (फार्म आईडी) एग्रीस्टैक पोर्टल में दर्ज नहीं हो पाए हैं। ऐसे कृषकों के लिए जिले की सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों में 10 से 13 नवम्बर 2025 तक विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में कृषक अपने छूटे हुए खसरा को जोड़वा सकते हैं।
स/क्र
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन