Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान : कबीरधाम जिले में सड़क निर्माण कार्यों में आई तेजी सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Nov 7, 2025 / Post views : 126

कबीरधाम जिले में सड़क निर्माण कार्यों में आई तेजी

सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान

कवर्धा, 07 नवम्बर 2025। राज्य शासन के मंशानुरूप कबीरधाम जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत विभिन्न सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों की गति तेज कर दी गई है। वर्षा ऋतु के दौरान बंद अथवा अप्रारंभ रहे कार्यों को पुनः प्रारंभ कर अब तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। सभी सड़कों का निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री रंजीत घाटगे ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में ठाकुर देव चौक (एन.एच. 12ए) से जुनवानी मार्ग होते हुए नवनिर्मित हाईटेक बस स्टैण्ड से ठाठापुर मार्ग जुनवानी जंक्शन तक लगभग 4.20 किलोमीटर लंबाई की सड़क का कार्य तेज गति से जारी है। इसके साथ ही विभाग द्वारा चिल्फी-रेंगाखार-साल्हेवारा मुख्य जिला मार्ग की 27.80 किलोमीटर लंबाई में नवीनीकरण एवं उन्नयन कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग के सुधरने से कबीरधाम जिले के ग्रामीण अंचलों में परिवहन और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

इसी प्रकार कवर्धा बायपास (पुराना) मार्ग की 1.30 किलोमीटर लंबाई में मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जिससे शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव कम होगा और सुगम यातायात सुनिश्चित होगा। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता दी गई है। खोलवा से कुम्हारी मार्ग लंबाई 2.30 किलोमीटर, पिपरिया से गांगपुर मार्ग लंबाई 3.80 किलोमीटर और बानों से कान्हाभैरा मार्ग लंबाई 6.70 किलोमीटर का सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है।

सभी सड़कों के निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में संपर्क और आवागमन सुचारु हो सके। श्री घाटगे ने बताया कि न केवल नए मार्गों का निर्माण हो रहा है, बल्कि पुराने मार्गों पर बी.टी. पैच रिपेयरिंग कार्य भी निरंतर किया जा रहा है, जिससे सड़कों की गुणवत्ता और आयु में वृद्धि होगी। सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आगामी दिसंबर 2025 तक जिले के सभी स्वीकृत सड़क कार्य पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है ताकि नागरिकों को सुरक्षित, सुगम और गुणवत्तापूर्ण सड़क सुविधाएं मिल सकें।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement