जांजगीर चाम्पा -25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभ : 6 से 9 अक्टूबर तक जांजगीर में आयोजित होगी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Oct 6, 2025 / Post views : 185
25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
6 से 9 अक्टूबर तक जांजगीर में आयोजित होगी राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता
जांजगीर-चांपा 06 अक्टूबर 2025/ हाईस्कूल मैदान जांजगीर में सोमवार 6 अक्टूबर को 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ हुआ। चार दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता प्रदेश के खिलाड़ियों की प्रतिभा और परिश्रम का साक्षी बनेगी, जहाँ विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती एवं महात्मा गांधी जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप ने छत्तीसगढ़ राज्य का खेल ध्वज फहराकर किया।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव श्री अम्बेश जांगड़े, पूर्व विधायक श्री चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, श्री हितेश यादव, इंजी. रवि पांडेय तथा पार्षदगण पंकज कहरा, अजीत गढ़वाल, रघु कश्यप, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह और उमेश राठौर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, खिलाड़ी एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
डीएसओ श्री प्रेमलाल पांडेय ने बताया कि प्रदेश के पाँच जोन बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा से आए लगभग 400 खिलाड़ी एवं 100 अधिकारी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता 6 से 9 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कुश्ती फ्री स्टाइल (बालक) 14, 17, 19 वर्ष, कुश्ती फ्री स्टाइल (बालिका) 14, 17, 19 वर्ष एवं कुश्ती ग्रीको रोमन (बालक) 17, 19 वर्ष वर्गों में मुकाबले होंगे।
जांजगीर-चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप ने अपने उद्बो�
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन