Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - चेतावनी के बाद भी नहीं माने तो हुई सख्त कार्रवाई – गांध : चेतावनी के बाद भी नहीं माने तो हुई सख्त कार्रवाई – गांधी मैदान और रेवाबंध तालाब क्षेत्र से देवार समुदाय को हटाया गया

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jul 3, 2025 / Post views : 818

जिला – कबीरधाम

तारीख – 03 जुलाई 2025

चेतावनी के बाद भी नहीं माने तो हुई सख्त कार्रवाई – गांधी मैदान और रेवाबंध तालाब क्षेत्र से देवार समुदाय को हटाया गया

कवर्धा शहर के गांधी मैदान एवं रेवाबंध तालाब क्षेत्र में लंबे समय से अनधिकृत रूप से डेरा जमाए देवार समुदाय के लोगों के विरुद्ध पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई बुधवार सुबह अंजाम दी गई। इससे पहले मंगलवार को इन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि वे क्षेत्र खाली करें, परंतु कुछ लोग चेतावनी के बावजूद डटे रहे।

आज 03 जुलाई 2025 की सुबह 6 बजे से कबीरधाम पुलिस और नगर पालिका कवर्धा की टीम ने सघन अभियान चलाकर सभी अस्थायी कब्जे हटाए और स्थल को पूरी तरह स्वच्छ कराया गया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में एसडीओपी श्री कृष्णा चंद्राकर, कोतवाली प्रभारी श्री लालजी सिन्हा, नगर पालिका के अधिकारीगण मौजूद रहे।

गत मंगलवार को गांधी मैदान और रेवाबंध क्षेत्र में रह रहे देवार समुदाय के लोगों को अंतिम चेतावनी दी गई थी कि वे अपनी झोपड़ियां और अस्थायी ढांचे स्वयं हटा लें। चेतावनी के बाद कुछ लोग स्वयं हट गए, लेकिन कुछ ने इसे हल्के में लिया। आज की कार्रवाई में सभी अतिक्रमण हटाए गए, और पूरे क्षेत्र को सामान्य स्थिति में लाया गया।

विगत कुछ दिनों से गांधी मैदान क्षेत्र से आसपास से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि वहाँ मौजूद देवार समुदाय के कुछ असामाजिक तत्व गाली-गलौज, आपत्तिजनक व्यवहार, मारपीट और अव्यवस्था फैला रहे थे। स्थानीय लोग खासे परेशान थे और शहर के सार्वजनिक माहौल पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा था। मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए आज

* सुबह 6 बजे पुलिस और नगर पालिका टीम क्षेत्र में पहुँची

* सभी अवैध ढांचों को हटाया गया, लोगों को स्थान खाली कराया गया

* नगर पालिका द्वारा सफाई कराई गई और पूरे स्थल को व्यवस्थित किया गया

* पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक और विधिसम्मत तरीके से अंजाम दी गई

पुलिस और नगर पालिका की सक्रिय भागीदारी के कारण यह अभियान सफलता से संपन्न हुआ और आमजन की सुरक्षा व शांति सुनिश्चित की गई।

कबीरधाम पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि आपके आसपास किसी प्रकार की संदिग्ध, असामाजिक या अवैध गतिविधियाँ नजर आएं, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस का कर्तव्य है, लेकिन उसमें आमजन की सतर्क भागीदारी सबसे बड़ा सहयोग है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement