Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - पिपरिया तहसील में राजस्व शिविर का निरीक्षण, ग्रामीणों क : राजस्व अधिकरियो को सख्त निर्देश, आवेदक जरूरी दस्तावेज सलग्न करना अगर भूल गए तो अधिकरी संपर्क कर दस्तावेजो को प्राथमिकता

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jul 10, 2025 / Post views : 141

राजस्व अधिकरियो को सख्त निर्देश, आवेदक जरूरी दस्तावेज सलग्न करना अगर भूल गए तो अधिकरी संपर्क कर दस्तावेजो को प्राथमिकता में मंगाए, ऐसे आवेदनों को लंबित में ना रखे - कलेक्टर श्री वर्मा

मुख्यमंत्री के निर्देश, कलेक्टर की सख़्तीः राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध, पारदर्शी और त्वरित निराकरण करें दृ कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

पिपरिया तहसील में राजस्व शिविर का निरीक्षण, ग्रामीणों को राहत देने शिविरों में समाधान की प्राथमिकता

339 आवेदन प्राप्त, डिजिटली स्क्रूटनी और पोर्टल अपलोडिंग की प्रक्रिया जारी

कवर्धा, 10 जुलाई 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के स्पष्ट निर्देशों पर कार्य करते हुए कबीरधाम जिले में राजस्व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने पिपरिया तहसील कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वर्मा ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों में प्राप्त हर एक आवेदन की गहन जांच की जाए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट किया कि पूर्ववर्ती लंबित प्रकरणों को अलग छाँटकर नवीन आवेदनों का पृथक रूप से पंजीयन किया जाए। यदि किसी आवेदन में आवश्यक दस्तावेज अधूरे हों, तो आवेदकों से तत्काल संपर्क कर उन्हें प्राथमिकता पर पूर्ण कराया जाए, ताकि जनता को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन निर्धारित समय सीमा के भीतर निपटाया जाए, सभी प्रक्रिया पारदर्शिता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ की जाए, जिससे शासन पर जन विश्वास बना रहे।

कलेक्टर ने कहा कि राजस्व सेवाएंकृजैसे आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, बंटवारा, फौती, सीमांकन, त्रुटि सुधार आदिकृगांवों तक पहुंचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए शिविरों को एक प्रभावी माध्यम के रूप में उपयोग में लाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि आवेदकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें, इसका पूरा ख्याल रखा जाए।

तीन राजस्व सर्किल, 339 आवेदन, डिजिटली स्क्रूटनी चालू

पिपरिया तहसील अंतर्गत पिपरिया, मरका और दशरंगपुर राजस्व निरीक्षक सर्किलों में आयोजित विशेष राजस्व शिविरों में कुल 339 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से राजस्व निरीक्षक मंडल दशरंगपुर अंतर्गत आय, जाति, निवास के 74, बंटवारा के 05, फौती के 16, किसान किताब के 6, नक्शा बटांकन के 02, त्रुटी सुधार के 17 और 7 अन्य आवेदन प्राप्त हुए है। इसके साथ ही राजस्व निरीक्षक मंडल पिपरिया अंतर्गत आय, जाति, निवास के 23, बंटवारा के 4, फौती के 5, किसान किताब के 5, त्रुटी सुधार के 32 आवेदन प्राप्त हुए है। राजस्व निरीक्षक मंडल मरका अंतर्गत आय, जाति, निवास के 35, बंटवारा के 03, फौती के 05, किसान किताब के 2, नक्शा बटांकन के 06, त्रुटी सुधार के 18, सीमांकन के 1 और 7 अन्य आवेदन प्राप्त हुए है।

कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि कबीरधाम जिले की सभी 8 तहसीलों के 26 निरीक्षण सर्किलों में विशेष राजस्व शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें अब तक 2025 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 1123 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है और 882 आवेदन प्रक्रिया में हैं। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई से 29 अगस्त तक पुनः जिले के सभी 24 सर्किलों में राजस्व समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

23 जुलाई से 29 अगस्त तक आयोजित शिविरों में मिलेगा अनेक लाभ

उपमुख्यंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर पूरे जिले भर में आगामी 23 जुलाई से 29 अगस्त तक विशेष राजस्व समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि इस शिविर में अनेक लाभ ग्रामीणों, किसानों और अभिभावको को मिलेगा। जिले के सभी 24 राजस्व निरीक्षक कार्यालय मुख्यालयों में यह शिविर लगेगा, जिसमे राजस्व से संबंधित आवेदनों के साथ साथ आयुष्मान कार्य, आधार कार्य नवनीकरण, अपडेट किया जाएगा, साथ ही इस शिविर में किसान भाई अपने एग्री स्टेट से पंजीयन भी किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए कि शैक्षणिक प्रयोजन हेतु आवश्यक आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति, परीक्षाओं आदि के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र समयसीमा में और सरलता से जारी किए जाएं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement