Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - मोबाइल लाइब्रेरी और प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्र : मोबाइल लाइब्रेरी और प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम से छात्रों को मिला लाभ

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Apr 4, 2025 / Post views : 224

मोबाइल लाइब्रेरी और प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता कार्यक्रम से छात्रों को मिला लाभ

कवर्धा, 04 अप्रैल 2025। पीएम श्री योजना के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) कबीरधाम द्वारा प्राथमिक विद्यालय, उडियाकला में सामुदायिक संचार परियोजना के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में अध्ययन की आदत विकसित करना और प्राथमिक चिकित्सा के बुनियादी ज्ञान से अवगत कराना था। इस कार्यक्रम का संचालन पुस्तकालयाध्यक्ष श्रीमती मालविका किशोर ने किया, जिन्होंने छात्रों को पढ़ाई के महत्व को समझाते हुए पुस्तक प्रेम और ज्ञानार्जन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि पुस्तकें न केवल ज्ञान का भंडार होती हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होती हैं। उन्होंने छात्रों को मोबाइल लाइब्रेरी से परिचित कराया, जिससे वे अधिक से अधिक पुस्तकों का लाभ उठा सकें और नियमित अध्ययन की आदत डाल सकें।

इसी कार्यक्रम के तहत स्टाफ नर्स श्रीमती निवेदिता सलोमी ने प्राथमिक चिकित्सा जागरूकता सत्र आयोजित किया। उन्होंने छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा के महत्व को समझाते हुए बताया कि छोटी-मोटी चोटों, जलने या अन्य आपातकालीन स्थितियों में तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए। उन्होंने घाव की सफाई, पट्टी बांधने, जलने के उपचार और अचानक बीमार पड़ने पर उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी। छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा के बुनियादी प्रशिक्षण के माध्यम से यह सिखाया गया कि सतर्कता और सही जानकारी से कई गंभीर परिस्थितियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को अध्ययन सामग्री, स्टेशनरी, हल्का नाश्ता और ओआरएस घोल प्रदान किया गया, जिससे वे न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त बनें। इस आयोजन का समन्वय श्री शुभम गर्ग, पीजीटी बायोलॉजी एवं पीएम श्री प्रभारी ने किया। उन्होंने बताया कि इस तरह की गतिविधियाँ छात्रों के समग्र विकास में सहायक होती हैं और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

जेएनवी कबीरधाम के प्रधानाचार्य श्री एन. के. लांजेवार ने इस महत्वपूर्ण पहल की सराहना करते हुए कहा कि पीएम श्री योजना के तहत इस प्रकार के कार्यक्रम छात्रों को शिक्षा और व्यवहारिक ज्ञान से जोड़ने में मददगार साबित हो रहे हैं। उन्होंने इस आयोजन से जुड़े सभी शिक्षकों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम से छात्रों में न केवल अध्ययन की रुचि बढ़ी, बल्कि वे आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं और दूसरों की सहायता करने के लिए भी जागरूक हुए।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement