Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन : जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jun 10, 2025 / Post views : 185

जिले में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन

कवर्धा, 10 जून 2025। खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला कबीरधाम द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इस वर्ष भी 16 मई 2025 से 06 जून 2025 तक किया गया। यह शिविर जिले के चारों विकासखण्डों बोड़ला (इन्द्रप्रस्थ स्टेडियम), पंडरिया (विद्यालय खेल मैदान नवापारा पांडातराई), कवर्धा (विद्यालय खेल मैदान झलमला), तथा सहसपुर लोहारा (विद्यालय खेल मैदान, विरेन्द्र नगर) में आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य जिले के युवाओं में खेलों के प्रति अभिरुचि जागृत करना तथा उन्हें विभिन्न खेल विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। प्रशिक्षण शिविर में हॉकी, बॉलबैडमिंटन, व्हॉलीबॉल, फुटबॉल, खो-खो, कबड्डी, कराते, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हैंडबॉल, सॉफ्टबॉल, बेसबॉल एवं क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण प्रशिक्षित खेल प्रशिक्षकों द्वारा प्रातः एवं सायं सत्रों में प्रदान किया गया। 06 जून 2025 को जिला स्तरीय समापन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम, उपसंचालक समाज कल्याण विभाग, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा श्री राकेश चन्द्रवंशी एवं प्रभारी खेल अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र तथा प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में श्री जय किशन, श्री राजा जोशी, श्री प्रमोद कौशिक, श्री मोहम्मद गनी खान, श्री कुमार चन्द्रवंशी, श्री मोहम्मद साजिद खान, श्री प्रदीप श्रीवास, श्री दीपांसु जांगड़े, श्री अभिषेक चन्द्रवंशी, श्री रविन्द्र साहू, श्री ब्रिजेश चन्द्रवंशी, श्री जगतारन झारिया एवं कु. संतोषी कोषले सहित अन्य प्रशिक्षकों का सक्रिय सहयोग रहा। विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में कुल लगभग 660 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया। यह शिविर जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक सार्थक पहल सिद्ध हुआ है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement