Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - टीम ए ने टीम बी को 2.0 से हराया, दमदार प्रदर्शन के लिए : पुलिस लाईन कवर्धा में समर कैंप का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, May 29, 2025 / Post views : 168

प्रेस विज्ञप्ति

दिनांक 29 मई 2025

पुलिस लाईन कवर्धा में समर कैंप का आयोजन, पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी सिखाता है-पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस)

टीम ए ने टीम बी को 2.0 से हराया, दमदार प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

जिला वॉलीबॉल संघ एवं पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन कवर्धा के वॉलीबॉल मैदान में ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप 25 अप्रैल से प्रारंभ होकर 15 जून तक चलेगा। समर कैंप के तहत खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास, तकनीकी प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनकी खेल क्षमताओं को निखारा जा रहा है। समर कैंप के दौरान आयोजित वॉलीबॉल मैच में पुलिस अधीक्षक श्री धमेंन्द्र सिंह (आईपीएस) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने टीम ए और टीम बी के बीच खेले गए वॉलीबॉल मुकाबले का टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। समर कैंप के अंतर्गत आयोजित वॉलीबॉल मैच में टीम ए और टीम बी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबले में टीम ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम बी को सीधे दो सेटों में 2-0 से पराजित किया। पहले सेट में टीम ए ने 28-26 से जीत दर्ज की, जो दर्शाता है कि मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण था। दूसरे सेट में टीम ए ने 25-21 से जीत हासिल करते हुए मैच को अपने नाम किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना, नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करना और एक अनुशासित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

पुलिस अधीक्षक श्री धमेंन्द्र सिंह (आईपीएस) ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी सिखाता है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेल की ओर आकर्षित करने का अवसर मिलता है और उनमें आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए विजेता टीम को सम्मानित भी किया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि समर कैंप जैसे आयोजन युवाओं को नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखने में सहायक होते हैं। खेल युवाओं को अनुशासित, स्वस्थ और लक्ष्य के प्रति समर्पित बनाता है। जिला बॉलीबाल संघ और पुलिस विभाग का यह प्रयास है कि अधिक से अधिक युवा खेलों से जुड़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। वॉलीबॉल जैसे टीम गेम्स से आपसी सहयोग, सामूहिक नेतृत्व और रणनीतिक सोच विकसित होती है, जो जीवन के हर क्षेत्र में उपयोगी होती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और अधिक व्यवस्थित एवं विस्तारित रूप में किया जाएगा ताकि जिले की प्रतिभाओं को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। इस अवसर पर कोतवाली थाना प्रभारी श्री लालजी सिन्हा, जिला वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष श्री विनोद चंद्रवंशी, श्री आदित्य श्रीवास्तव, सचिव श्री विजय चंद्रवंशी, सउनि श्री रामाधार यादव, कोच श्री साजिद खान, श्री कुमार चंद्रवंशी, श्री राजेश धुर्वे, श्री अनिल यशवंत तिवारी, श्री राजू सोनवानी, श्री जगतारण झरिया, श्री मिथलेश चंद्रवंशी, श्री मेहुल डहरिया सहित अनेक वरिष्ठ खिलाड़ी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement