Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने जिले की प् : कबीरधाम जिले की होनहार कराते खिलाड़ी मिली सोनी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रदान किया आर्थिक सहयोग

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Jun 2, 2025 / Post views : 197

कबीरधाम पुलिस

दिनांक 02.06.2025

कबीरधाम जिले की होनहार कराते खिलाड़ी मिली सोनी को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रदान किया आर्थिक सहयोग

पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिली सोनी को सम्मानित किया और उन्हें आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दी

मिली जैसी बेटियाँ कबीरधाम जिले का गौरव हैं, जो अपने खेल कौशल से राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रही हैं-पुलिस अधीक्षक श्री सिंह

कबीरधाम जिले की प्रतिभाशाली कराते खिलाड़ी मिली सोनी को आज जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप आर्थिक सहायता प्रदान कर सम्मानित किया। यह सहायता मिली सोनी की देहरादून में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब-जूनियर कराते प्रतियोगिता में सहभागिता और उत्कृष्ट प्रदर्शन के उद्देश्य से दी गई है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल, एएसआई श्री रामाधर यादव, कोच श्री आकाश राजपुत और मिली सोनी के पिता जी उपस्थित थे। सभी ने मिली को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय स्तर पर कबीरधाम जिले का परचम लहराएंगी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने मिली सोनी को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि मिली जैसी बेटियाँ ही कबीरधाम जिले का गौरव हैं, जो अपने खेल कौशल से राष्ट्रीय स्तर पर कबीरधाम का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने मिली को कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और स्वर्ण पदक जीतने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने यह भी कहा कि कि हमारे जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग देने की। पुलिस प्रशासन सदैव ऐसे होनहार बच्चों के साथ खड़ा रहेगा।

मिली सोनी ने पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को और भी मजबूत करेगा और वह पूरी मेहनत से प्रतियोगिता में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि यह सहयोग मेरे लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि एक भावनात्मक संबल है। इससे मेरा आत्मविश्वास कई गुना बढ़ा है। मैं पूरी मेहनत और समर्पण के साथ राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता में भाग लूंगी और कबीरधाम का नाम रोशन करने का भरपूर प्रयास करूंगी।

उल्लेखनीय है कि 11 से 15 जून तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर कराते प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से मिली सोनी को चयनित किया गया है। यह प्रतियोगिता देशभर के खिलाड़ियों के बीच आयोजित की जाएगी, जिसमें मिली सहित कबीरधाम जिले के खिलाड़ी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। मिली सोनी इससे पूर्व भी तीन बार छत्तीसगढ़ टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनकी इस सफलता के पीछे लगातार कड़ी मेहनत और समर्पण है। मिली को पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक आकाश सिंह राजपूत से मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है, जिनके निर्देशन में वह निरंतर प्रशिक्षण ले रही हैं। मिली की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, प्रशिक्षकों और जिले के खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement