Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- जिले के 41 युवाओं को शील्ड एवं मोमेंटो प्रदान कर किया सम : पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने नगर सैनिक के पद पर चयनित जिले के 41 युवाओं को शील्ड एवं मोमेंटो प्रदान कर किया सम्मा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 25, 2025 / Post views : 184

पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह ने नगर सैनिक के पद पर चयनित जिले के 41 युवाओं को शील्ड एवं मोमेंटो प्रदान कर किया सम्मानित

चयनित सभी युवा मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के जीवंत उदाहरण हैं- पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस)

कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद ऐकेडमी के युवाओं ने परचम लहराया

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस की पहल पर संचालित स्वामी विवेकानंद ऐकेडमी के युवाओं ने एक बार फिर अपनी मेहनत और लगन से सफलता का परचम लहराया है। पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में ऐकेडमी के 41 युवाओं का चयन नगर सैनिक के पद पर हुआ है। इनमें 35 महिला और 06 पुरुष शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने चयनित सभी युवाओं को शील्ड एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, श्री पंकज पटेल, डीएसपी श्री प्रतीक चतुर्वेदी एवं डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर भी उपस्थित रहे। सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने चयनित युवाओं को शील्ड एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चयनित युवाओं में अपार उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने सभी चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कबीरधाम पुलिस का मुख्य उद्देश्य सिर्फ कानून-व्यवस्था को बनाए रखना ही नहीं है, बल्कि जिले के युवाओं को एक सशक्त और सुनहरा भविष्य देने के लिए अवसर प्रदान करना भी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए स्वामी विवेकानंद ऐकेडमी की स्थापना की गई थी, ताकि यहां के युवा उचित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकें और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि कि आज चयनित हुए ये सभी युवा मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के जीवंत उदाहरण हैं। इनकी सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि सही दिशा और मार्गदर्शन मिले तो जिले का प्रत्येक युवा नई ऊंचाइयों को छू सकता है। नगर सैनिक के रूप में इनकी जिम्मेदारियां और भी महत्वपूर्ण होंगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये सभी युवा निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ समाज की सेवा करेंगे और जिले की गौरवशाली पहचान को और ऊंचा उठाएंगे। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने आगे कहा कि यह सफलता केवल युवाओं की नहीं बल्कि पूरे जिले की है। उन्होंने चयनित युवाओं के परिवारजनों को भी बधाई दी और कहा कि माता-पिता और परिजनों का सहयोग ही युवाओं के सपनों को साकार करने में सबसे बड़ी शक्ति है।

गौरतलब है कि कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद ऐकेडमी जिले के युवाओं के लिए आशा और प्रेरणा का केंद्र बन चुकी है। यह ऐकेडमी निरंतर युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण, शारीरिक दक्षता, अनुशासन तथा प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। ऐकेडमी से अब तक लगभग 800 से अधिक युवा आर्मी, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, पुलिस, नगर सेना सहित विभिन्न अर्धसैनिक बलों एवं अन्य सेवाओं में चयनित होकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। यह उपलब्धि केवल एक संस्था की नहीं बल्कि पूरे जिले की गौरवपूर्ण पहचान है। ऐकेडमी से निकले युवा आज न सिर्फ रोजगार प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने हैं, बल्कि समाज में आदर्श प्रस्तुत कर अन्य युवाओं को भी प्रेरित कर रहे हैं। स्वामी विवेकानंद ऐकेडमी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के उन युवाओं तक अवसर पहुँचाना है, जिन्हें बेहतर प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की सुविधा आसानी से उपलब्ध नहीं हो पाती। यही कारण है कि आज यह ऐकेडमी प्रदेश स्तर पर एक उदाहरण के रूप में स्थापित हो चुकी है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement