Logo
Breaking News Exclusive
दुर्ग संभाग के अधीक्षण अभियंता ने किया कबीरधाम में सड़क निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान: 22 मार्च को महा परीक्षा भोरमदेव कॉरिडोर निर्माणाधीन होने के कारण महोत्सव स्थल हुआ परिवर्तित, छपरी में होगा इस बार आयोजन महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती ग्राम झाफल की उर्वशी देवी ने साड़ी व्यवसाय को दी नई पहचान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, ग्यारह प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई जिला जेल जांजगीर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर आयोजित कक्षा 12 वीं की इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित एवं ड्राईग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा संपन्न कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता, पीएम आवास और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश दुर्ग संभाग के अधीक्षण अभियंता ने किया कबीरधाम में सड़क निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान: 22 मार्च को महा परीक्षा भोरमदेव कॉरिडोर निर्माणाधीन होने के कारण महोत्सव स्थल हुआ परिवर्तित, छपरी में होगा इस बार आयोजन महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मजबूती ग्राम झाफल की उर्वशी देवी ने साड़ी व्यवसाय को दी नई पहचान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन की सख्ती, ग्यारह प्रतिष्ठानों से सिलेंडर जब्त घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग पर खाद्य विभाग की कार्रवाई जिला जेल जांजगीर में बंदियों की स्वास्थ्य जांच और हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण शिविर आयोजित कक्षा 12 वीं की इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित एवं ड्राईग एंड पेंटिंग विषय की परीक्षा संपन्न कलेक्टर ने नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक लेकर स्वच्छता, पीएम आवास और पेयजल व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय सीमा में करें काम पूरा - अध : दुर्ग संभाग के अधीक्षण अभियंता ने किया कबीरधाम में सड़क निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta / Fri, Mar 13, 2026 / Post views : 31

दुर्ग संभाग के अधीक्षण अभियंता ने किया कबीरधाम में सड़क निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण

गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय सीमा में करें काम पूरा - अधीक्षण अभियंता

चारों विकासखंडों में चल रही सड़क योजनाओं की प्रगति की हुई विस्तृत समीक्षा

कवर्धा, 13 मार्च 2026। दुर्ग संभाग के अधीक्षण अभियंता श्री बलवंत पटेल ने 11 एवं 12 मार्च 2026 को कबीरधाम जिले का दो दिवसीय विस्तृत दौरा कर जिले में संचालित सड़क निर्माण कार्यों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के चारों विकासखंड- कवर्धा, लोहारा, बोड़ला एवं पंडरिया में विभिन्न सड़क योजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की जमीनी स्तर पर प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान श्री पटेल ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई), मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना (एमएमजीएसवाई), मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत प्रगतिरत सड़कों का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष रूप से वनांचल क्षेत्रों बोड़ला एवं पंडरिया तथा ग्रामीण क्षेत्रों कवर्धा और लोहारा में बन रही सड़कों की भौतिक प्रगति और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का निरीक्षण किया।

दौरे के पश्चात अधीक्षण अभियंता श्री पटेल ने संबंधित ठेकेदारों एवं विभागीय अभियंताओं की संयुक्त समीक्षा बैठक भी ली। बैठक में उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि सड़कों के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री और डामरीकरण के मानकों में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत पिछड़ी जनजातीय बस्तियों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही कवर्धा, लोहारा, बोडला और पंडरिया विकासखंडों में चल रहे सभी अधूरे कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके। अधीक्षण अभियंता ने ठेकेदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गुणवत्ता की अनदेखी और लापरवाही पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bureau Chief- Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement