Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: सूरज ठाकुर को मिला मिस्टर कवर्धा बॉडी बिल्डिंग रनरअप चैंपियन और मिस्टर कवर्धा फिटनेस मॉडलिंग रनरअप चैंपियन का खिताब

Admin / Sun, Jan 12, 2025 / Post views : 287

मिस्टर कवर्धा बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस मॉडलिंग प्रतियोगिता में भारत हेल्थ क्लब के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

सूरज ठाकुर को मिला मिस्टर कवर्धा बॉडी बिल्डिंग रनरअप चैंपियन और मिस्टर कवर्धा फिटनेस मॉडलिंग रनरअप चैंपियन का खिताब

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा,12 जनवरी 2025। कवर्धा जिले में आयोजित मिस्टर कवर्धा बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस मॉडलिंग प्रतियोगिता के साथ मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में भारत हेल्थ क्लब जिम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में भारत हेल्थ क्लब जिम से 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारत हेल्थ क्लब जिम के कोच श्री सूरज ठाकुर ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर मिस्टर कवर्धा बॉडी बिल्डिंग रनरअप चैंपियन और मिस्टर कवर्धा फिटनेस मॉडलिंग रनरअप चैंपियन का खिताब जीता। इसके अलावा, सुरेंद्र पटेल ने तृतीय स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। क्लब के अन्य खिलाड़ियों, श्री टेक सिंह पाली, सूरज और जगेंद्र ठाकुर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारत हेल्थ क्लब जिम के खिलाड़ियों ने अपने कोच श्री सूरज ठाकुर के मार्गदर्शन में कठिन परिश्रम और निरंतर अभ्यास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता में नगर पालिका के सभापति श्री उमंग पांडे का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने समय-समय पर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन किया। इसके साथ ही श्री भरत राजपूत, दीपाली सोनी, संतोष साहू, उदय मंडावी, भावेश और अनुराग ने भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया।

टीम भवना से मिलते है बड़े लक्ष्य- कोच सूरज ठाकुर

प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त करने के बाद कोच और रनरअप चैंपियन श्री सूरज ठाकुर ने कहा कि यह उपलब्धि केवल मेरे व्यक्तिगत प्रयासों की नहीं, बल्कि हमारी पूरी टीम की मेहनत और समर्पण से मिला है। हमारे खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है, और यह हमारे लिए गर्व का बात है। मुझे खुशी है कि हमने इस प्रतियोगिता में अपने जिले का नाम रोशन किया। मैं अपने साथियों और अपने सभी सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं, जिनके सहयोग और मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं हो पाता। हमारा लक्ष्य अब राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है। भारत हेल्थ क्लब जिम के खिलाड़ी अब जबलपुर में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारियों में जुट गए हैं। उनकी मेहनत और समर्पण यह साबित करता है कि आने वाले समय में वे और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी

नगर पालिका के सभापति श्री पांडे ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि भारत हेल्थ क्लब के खिलाड़ियों ने जो उपलब्धि हासिल की है, वह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। इनकी मेहनत और लगन से ही यह संभव हुआ है। हमारा पूरा समर्थन हमेशा इनके साथ रहेगा, ताकि ये भविष्य में और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकें। समाचार क्रमांक-37/गुलाब कुमार -फोटो 01

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement