Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: कवर्धा न्यूज़ - जिले में बाल श्रम रोकने विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रशासन की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण

Admin / Fri, Jun 14, 2024 / Post views : 183

जिले में बाल श्रम रोकने विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रशासन की संयुक्त टीम का औचक निरीक्षण


शक्कर कारखाना एवं निजी उद्योग एवं ढाबे सहित 4 संस्थानों में दिया दबिश

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता 


कवर्धा, 14 जून 2024। जिले में बाल श्रम रोकने एवं श्रमिकों के शोषण रोकने जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे के मार्गदर्शन एवं निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टास्क फोर्स द्वारा आज सहकारी शक्कर कारखाना राम्हेपुर कवर्धा, निजी प्रिंटिंग एवं पैकेजिग उद्योग, दो ढाबों में औचक निरीक्षण किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राहुल कुमार के नेतृत्व में टास्कफोर्स टीम में कुल 10 अधिकारी एवं 4 पीएलव्ही शामिल थे। जिन्होंने शक्कर कारखाना में जाकर वहां की स्थिति का जायजा लिया, जहां मजदूरों की कार्यप्रणाली एवं उनकी सुरक्षा के संबंध में पूछताछ कर रजिस्टर की जांच की गई। वहां बालश्रम का कोई मामला सामने नहीं आया किन्तु प्रबंधन को सुरक्षा से जुड़े उपायों को अधिक प्रभावी रूप से लागू करने की सलाह दी गई। संस्थानों में कोई सूचना पटल नहीं होने से प्रबंधन को फटकार लगाते हुए उन्हें अविलम्ब ‘‘हमारे इस संस्थान में 14 वर्ष से कम उम्र के कोई भी बाल श्रमिक कार्यरत् नहीं है’’ लिखा हुआ सूचना पटल लगाने को कहा गया है। इसी क्रम में टास्क फोर्स निजी प्रिंटिंग एवं प्लास्टिक उद्योग एवं ढाबे में दबिश दी गई जहां बाल श्रमिक नहीं मिले किन्तु तीन 18 वर्ष से कम के किशोर मिले। प्राधिकरण सचिव श्री राहुल कुमार द्वारा उक्त किशोरों को उनकी पढ़ाई के संबंध में पूछताछ कर आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया। इस संबंध में उनके प्रबंधकों को समझाईश दी गई। वहां कार्यरत् श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में बताते हुए, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, औद्योगिक अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम के बारे में श्रमिकों एवं प्रबंधन से जुड़े लोगों को बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक सहायता योजना अंतर्गत निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग भारत सरकार के द्वारा दिनांक 01 जून, 2024 से 30 जून, 2024 तक बाल एवं किशोर श्रमिकों के अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उपरोक्त कार्यवाही की गई।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement