Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - कलेक्टर ने खाद्य विभाग और नोडल अधिकारियों की ली बैठक : अवैध धान परिवहन व खपाने पर कोचियों, बिचौलियों पर करें सख्त कार्रवाई-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Wed, Dec 17, 2025 / Post views : 118

अवैध धान परिवहन व खपाने पर कोचियों, बिचौलियों पर करें सख्त कार्रवाई-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

नोडल अधिकारियों को किसानों से सीधे संवाद कर समस्या का निराकरण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने खाद्य विभाग और नोडल अधिकारियों की ली बैठक

कवर्धा 17 दिसंबर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि कबीरधाम जिला मध्यप्रदेश की सीमा से लगा होने के कारण यहां अवैध रूप से धान खपाने की आशंका अधिक रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कोचियों और बिचौलियों द्वारा किए जाने वाले किसी भी अवैध प्रयास पर सख्त एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि अंतर्राज्यीय सीमाओं पर अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सतत निगरानी अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाई जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि धान उपार्जन केंद्रों में वास्तविक किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी, सुचारू और किसान-हितैषी बनी रहे, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इन सभी विषयों को लेकर कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में खाद्य विभाग और सभी धान उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह किसान-हितैषी, सुचारू और पारदर्शी रहे, यह सुनिश्चित करना नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नियमित रूप से धान खरीदी केंद्रों में पहुंचकर किसानों से सीधे संवाद करें और यदि किसी भी प्रकार की समस्या सामने आती है तो उसका तत्काल निराकरण करें। उन्होंने कहा कि किसानों को बार-बार भटकने की स्थिति न बने, इसके लिए हर समस्या का समाधान केंद्र स्तर पर ही किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन किसानों के खसरे एग्रीस्टेक पोर्टल में लिंक नहीं हो पाए हैं, उनकी पहचान कर प्राथमिकता के साथ लिंकिंग की जाए। इसके लिए संबंधित पटवारी और तहसीलदार से समन्वय स्थापित कर खसरों का सत्यापन कराया जाए तथा समिति स्तर पर ही एग्रीस्टेक में लिंकिंग की प्रक्रिया पूर्ण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र किसान का नाम केवल तकनीकी कारणों से धान खरीदी से वंचित नहीं होना चाहिए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने धान खरीदी केंद्रों में बफर लिमिट की अद्यतन जानकारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान की स्टॉकिंग सुव्यवस्थित और वैज्ञानिक ढंग से की जाए, जिससे गणना एवं सत्यापन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। उन्होंने धान उठाव की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए कहा कि उपार्जन केंद्रों से धान उठाव की प्रक्रिया में निरंतर प्रगति बनी रहनी चाहिए, ताकि खरीदी कार्य बिना किसी अवरोध के लगातार संचालित होता रहे। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ऐसे किसान जिन्होंने धान की फसल नहीं ली है, उनके शत प्रतिशत रकबा समर्पण कराया जाए। इसके साथ ही ऐसे कृषक जो एक बार मे अपना पूरा धान बेच चुके हैं और कोई रकबा शेष बचता हो तो उसे भी समर्पित कराएं। इसके लिए समिति स्तर पर प्रयास किए जाएं।

कलेक्टर श्री वर्मा ने समितियों में धान बेचने आने वाले किसानों के वाहन की फोटो खींचकर गेट पास ऐप में अपलोड किए जाने के निर्देश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कटने वाले टोकन पर बिक्री के लिए आने वाले किसान जिस वाहन में धान लेकर आते हैं उसकी पर्ची बनाने के बाद तत्काल फोटो खींचकर अपलोड कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह पारदर्शी खरीदी व्यवस्था का एक प्रमुख चरण है। अतः आवश्यक है कि हर केंद्र से प्रतिदिन आने वाले वाहनों की फोटो ऑनलाइन प्रविष्ट की जाए। बैठक में खाद अधिकारी श्री सचिन मरकाम, सहायक खाद अधिकारी श्री अनिल वर्मा, श्री मदन साहू, डीएमओं सहित अधिकारी उपस्थित थे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement