Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य ने सुदूर वनांचल : वनांचल के बच्चे आने वाले समय में समाज का भविष्य हैं, इन्हें शिक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है- पुलिस महा

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Jun 27, 2025 / Post views : 286

वनांचल के बच्चे आने वाले समय में समाज का भविष्य हैं, इन्हें शिक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है- पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य

पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य ने सुदूर वनांचल क्षेत्र में कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित अस्थाई स्कूल के बच्चों कां बांटे शैक्षणिक सामाग्री

राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री अभिषेक शांडिल्य (आईपीएस) ने कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) के साथ जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र का दौरा किया। पुलिस महानिरीक्षक श्री शांडिल्य ने थाना चिल्फी अंतर्गत ग्राम पंचायत बोककरखार के आश्रित ग्राम तेंदुपड़ाव पहुंचकर कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित अस्थायी प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यह स्कूल विशेष रूप से बैगा जनजाति के बच्चों की शिक्षा के लिए प्रारंभ किया गया है, जहां नियमित रूप से बच्चों को बुनियादी शिक्षा दी जा रही है। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक ने स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री (कॉपियां, पुस्तकें, पेन-पेंसिल, रंग सामग्री, स्कूल बैग आदि) वितरित की। बच्चों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास का भाव साफ दिखाई दिया। ग्राम तेंदुपड़ाव पहुंचने पर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ी परंपरा अनुसार पुलिस महानिरीक्षक का आत्मीय स्वागत किया। बैगा समाज के वरिष्ठजनों ने उन्हें ‘पारंपरिक पागा’ पहनाया और ‘बिरन माला’ भेंट कर सम्मानित किया। यह दौरा सामाजिक सरोकारों, शिक्षा और ग्रामीणों से आत्मीय संवाद के उद्देश्य से किया गया, जिसमें पुलिस और आमजन के बीच भरोसे की नई बुनियाद रखी गई।

पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री अभिषेक शांडिल्य (आईपीएस) ने केवल ग्रामीणों से आत्मीय बातचीत की, बल्कि पारंपरिक वाद्य यंत्र ‘मांदर’ भी बजाकर आदिवासी संस्कृति के प्रति अपना आदर प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग का मूल उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग तक विश्वास, सुरक्षा और विकास के संदेश को पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। वनांचल के ये बच्चे आने वाले समय में समाज का भविष्य हैं, और इन्हें शिक्षित कर मुख्यधारा से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि कबीरधाम पुलिस द्वारा जिस लगन और संवेदनशीलता से इस क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है, वह पूरे प्रदेश के लिए एक उदाहरण है। उन्होंने तेंदुपड़ाव प्रवास के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और यथासंभव समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय से क्षेत्रीय विकास की अपार संभावनाओं को रेखांकित किया।

कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने कहा कि पुलिस विभाग केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं, बल्कि हम सामाजिक विकास में भी योगदान देने का प्रयास कर रहे हैं। सुदूर अंचलों में शिक्षा की रोशनी फैलाना हमारी प्रमुख पहल है। वनांचल में नशामुक्ति, बाल विवाह रोकथाम और शिक्षा जैसे विषयों पर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, डीएसपी श्री संजय ध्रुव, श्री अखिलेश कौशिक, श्री भूपत सिंह, श्री आशीष शुक्ला, चिल्फी थाना प्रभारी श्री उमाशंकर राठौर, सरपंच श्री मंगतू बैगा सहित अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। यह दौरा न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि इससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच सौहार्द, सहयोग और विश्वास का सेतु और अधिक मजबूत हुआ।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement