जांजगीर चाम्पा -कलेक्टर ने मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार : कलेक्टर ने मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को असुविधा नहीं होने के दिए निर्देश
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 281
समाचार
कलेक्टर ने मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को असुविधा नहीं होने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा 10 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में मिट्टी के दिए विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों से किसी प्रकार की कर वसूली नहीं करने तथा जिले में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने हेतु आमजनो को दीये के उपयोग के साथ-साथ स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित करने कहा है।
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन