Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा -समृद्ध राज्य और विकसित देश– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा : उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन, मंच निर्माण, सीसी रोड व विद्यालय में किचन शेड के लिए 39 लाख रुपए की घोषणा की, ग्रामीणों

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Aug 19, 2025 / Post views : 220

समृद्ध गांव से ही बनेगा समृद्ध राज्य और विकसित देश– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

उप मुख्यमंत्री ने सामुदायिक भवन, मंच निर्माण, सीसी रोड व विद्यालय में किचन शेड के लिए 39 लाख रुपए की घोषणा की, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांगें पूरी

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम छाटा झा, मूडघुसरी और लासाटोला सहित अनेक गांव में किया भेंट मुलाकात

उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं, शिकायत और मांगे सुनीं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कवर्धा, 19 अगस्त 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम छाटा झा, मूडघुसरी एवं लासाटोला में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीण अंचल को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने इन ग्रामों के सर्वांगीण विकास के लिए 39 लाख रुपए की घोषणाएं कर वहां की निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रवास के दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों से आत्मीय संवाद स्थापित किया। उन्होंने जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि राज्य सरकार गांव-गांव के विकास के लिए संकल्पित है।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का भेंट-मुलाकात में उपस्थित ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और अपनी अपेक्षाएं उनके सामने रखीं। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने त्वरित निर्णय लेते हुए ग्रामीणों की मांगों पर सहमति जताई और तत्काल लाखों रुपए की सौगात की घोषणा कर दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास की गंगा गांव-गांव और घर-घर तक बहे, यही हमारी प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से हर गांव को समृद्ध बनाने का कार्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही तक समय पर पहुँचना चाहिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत सभी आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों की मांग पर घोषणाएं कीं। उन्होंने ग्राम छाटा झा में 20 लाख रुपए की लागत से सर्व समाज सामुदायिक भवन एवं 2 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण, ग्राम मूडघुसरी में 7 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम लासाटोला में 10 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण तथा विद्यालय में मंच एवं किचन शेड निर्माण की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर, जनपद उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, श्री रोहित नाथ योगी सहित जनप्रतिनिधि ग्रामीण, युवा, महिलाएं उपस्थित थे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि ग्रामीण अंचलों का सतत् विकास ही राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर गाँव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और ग्रामीण किसी भी सुविधा के लिए शहरों पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। उन्होंने आगे कहा कि समृद्ध और सशक्त गाँव ही समृद्ध राज्य और समृद्ध भारत की नींव हैं। आज की सरकार का संकल्प है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आत्मनिर्भरता और विकास की ऐसी व्यवस्था बने, जिससे गांव के युवा शहर की ओर पलायन न करें। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने यह भी कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल होंगी जब उनका लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक समय पर पहुँचेगा। इसके लिए प्रशासन को और अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर गाँव, हर समाज और हर वर्ग के विकास के लिए समर्पित है। योजनाओं का उद्देश्य सिर्फ ढांचागत निर्माण नहीं बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में वास्तविक सुधार करना है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement