Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़-वीरेंद्र नगर राजस्व सर्कल में 80 प्रतिशत नागरिकों के बने : राजस्व समाधान शिविर में मिल रही है योजनाओं की समग्र सौगात

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Aug 4, 2025 / Post views : 158

वीरेंद्र नगर राजस्व सर्कल में 80 प्रतिशत नागरिकों के बने आयुष्मान कार्ड

राजस्व समाधान शिविर में मिल रही है योजनाओं की समग्र सौगात

कवर्धा, 4 अगस्त 2025। कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बीरेंद्र नगर में आज सोमवार को राजस्व समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को एक ही स्थान पर राजस्व, स्वास्थ्य, पशुपालन, मछली पालन, बैंकिंग और अन्य विभागीय सेवाएं एवं जानकारियां प्रदान की गईं। शिविर में 80 प्रतिशत से अधिक नागरिकों के आयुष्मान भारत स्मार्ट कार्ड बनाए गए, जिससे उन्हें अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा स्वयं शिविर में उपस्थित रहे और ग्रामीणों, किसानों व महिलाओं से सीधा संवाद कर इस अभिनव पहल की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की मंशा के अनुरूप इस शिविर श्रृंखला की शुरुआत की गई है, ताकि गांव-गांव तक त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी राजस्व सेवाएं पहुंचाई जा सकें।

कलेक्टर ने बताया कि कबीरधाम प्रदेश का पहला ऐसा जिला है, जहां एक साथ सभी 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों में 23 जुलाई से 29 अगस्त 2025 तक विशेष राजस्व समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को नामांतरण, सीमांकन, खाता विभाजन, अशुद्धलेख सुधार, नक्शा बटांकन, आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र जैसी सेवाएं उनके गांव में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं। शिविर में अपर कलेक्टर श्री विनय पोयाम, जनपद सीईओ श्री शिव साहू, सहित अन्य संबंधित विभाग के अमले उपस्थित थे।

उन्होंने कहा कि राजस्व सेवाओं के साथ-साथ शिविरों में आधार कार्ड निर्माण, बैंक खाता खुलवाने, स्वास्थ्य परीक्षण, एग्रीस्टैक में किसानों का पंजीयन जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाना भी शिविर का एक प्रमुख उद्देश्य है।

शिविर की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई जा रही है, जिससे अधिकतम नागरिक इसका लाभ ले सकें। यह पहल न केवल शासन की योजनाओं को सीधा जनता तक पहुँचा रही है, बल्कि ग्रामीणों के समय और संसाधनों की भी बचत कर रही है।

शिविर के दौरान कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग करें और यह सुनिश्चित करें कि हर जरूरतमंद को लाभ मिले। उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व अमला अनिवार्य रूप से सभी शिविरों में समय पर उपस्थित रहे।

आगामी शिविरों की जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि जिले में 5 अगस्त को ठाठापुर, 6 को बाजार चारभांठा, 7 को समनापुर, 8 को पिपरिया, 11 को नेवारी, 12 को मरका, 13 को दशरंगपुर, 18 को छिरहा, 19 को कुंडा, 20 को दामापुर, 21 को मोहगांव, 22 को कुकदूर, 25 को कोदवागोड़ान, 27 को पंडरिया, 28 को बाद्यामुड़ा और 29 अगस्त को रमतला में शिविर आयोजित होंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement