Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - मनरेगा से बने अमृत सरोवर बने राष्ट्रीय पर्वों का संगम स : अमृत सरोवर पर लहराया तिरंगा, ग्रामीणों ने आजादी का जश्न मनाकर दी एकता की मिसाल

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Aug 17, 2025 / Post views : 263

अमृत सरोवर पर लहराया तिरंगा, ग्रामीणों ने आजादी का जश्न मनाकर दी एकता की मिसाल

मनरेगा से बने अमृत सरोवर बने राष्ट्रीय पर्वों का संगम स्थल, गूंजा भाईचारे का संदेश

अमृत सरोवर बने आजादी का जश्न मनाने का मंच, ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा से दिया एकता का संदेश

कवर्धा, 17 अगस्त 2025। कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायतों में निर्मित अमृत सरोवर अब केवल जल संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पर्वों पर सामाजिक समरसता और भाईचारे का केंद्र बन गए हैं। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर के अमृत सरोवरों में ग्रामीणों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय गान गाया और तिरंगा यात्रा निकालकर एकता व अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने मिलजुलकर राष्ट्रीय पर्व की खुशियां साझा कीं और सामाजिक सौहार्द को और मजबूत किया।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) से निर्मित अमृत सरोवरों का महत्व अब दोगुना हो गया है। ये न सिर्फ जल संरक्षण और भू-जल स्तर बढ़ाने में सहायक साबित हो रहे हैं बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने और सामाजिक जीवन में सामंजस्य लाने का भी काम कर रहे हैं। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में 113 अमृत सरोवरों का निर्माण किया गया था, जो अब राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर सामूहिक आयोजनों का केंद्र बन चुके हैं।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा निकाली, सांस्कृतिक गतिविधियां कीं और पंचायत क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक चर्चा भी की। अमृत सरोवर में जल संचय के कारण न सिर्फ भू-जल स्तर बढ़ा है, बल्कि ग्रामीण समूहों को मछली पालन जैसी आजीविका गतिविधियों से वैकल्पिक आय भी प्राप्त हो रही है।

कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि केंद्र और राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में जल संरक्षण के अनेक कार्य किए गए हैं। अमृत सरोवर भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसने रोजगार, आय और सामाजिक एकता को नया आयाम दिया है। उन्होंने कहा कि अब अमृत सरोवर गांवों को आपस में जोड़ने और विकास का साझा मंच बन चुके हैं।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कबीरधाम श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अमृत सरोवर निर्माण से ग्रामीणों को बड़े पैमाने पर रोजगार मिला है और प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों के अवसर पर अमृत सरोवरों में होने वाले सामूहिक आयोजन से ग्रामीणों में एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश गूंज रहा है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement