Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- कवर्धा जिले में 9,145 नए उज्ज्वला कनेक्शन का लक्ष्य : उज्ज्वला योजना 3.0 : निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए पात्र परिवारों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री गो

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Oct 31, 2025 / Post views : 118

उज्ज्वला योजना 3.0 : निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए पात्र परिवारों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने ली उज्ज्वला योजना 3.0 के संबंध में खाद्य विभाग एवं गैस एजेंसी संचालकों की बैठक

कवर्धा जिले में 9,145 नए उज्ज्वला कनेक्शन का लक्ष्य

कलेक्टर ने समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश, पात्रता के नए मापदंडों की दी गई विस्तृत जानकारी

# प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के अंतर्गत कवर्धा जिले को 9,145 नए एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य

# पात्रता के लिए नए मापदण्ड लागू किए गए।

# नए सिरे से आवेदन पत्र भरना होगा तथा ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया है।

# पूर्व में उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन प्राप्त कर चुके सभी उपभोक्ताओं को भी अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

कवर्धा, 31 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 के क्रियान्वयन के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों एवं जिले की सभी 12 गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि उज्जवला योजना शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य पात्र हितग्राहियों को स्वच्छ ईंधन की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसी संचालक निर्धारित मापदंडों का पालन करते हुए पात्र परिवारों को लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी निर्धारित अवधि में लक्ष्यानुसार कार्य पूर्ण किया जाए, ताकि जिले के सभी पात्र हितग्राही समय पर योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। बैठक में खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम, एएफओं श्री अनिल वर्मा, श्री मदन मोहन साहू, खाद्य निरीक्षक सहित एजेंसी संचालक उपस्थित थे।

खाद्य अधिकारी श्री सचिन मरकाम ने बैठक में जानकारी दी कि जिले को 9,145 नए उज्जवला कनेक्शन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए शासन द्वारा नए पात्रता मापदंड भी निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने समस्त गैस एजेंसी संचालकों को पात्रता के नए मापदण्ड की जानकारी देते हुए बताया कि उज्जवला योजना 3.0 के संबंध में ऐसे सभी व्यक्ति पात्रता होंगे जो 10,000 रूपये प्रति माह से कम आय अर्जित करते हो, व्यावसायिक कर का भुगतान ना करते हो, आयकर का भुगतान ना करते हो, परिवार का कोई सदस्य शासकीय सेवा में ना हो, पंजीकृत गैर कृषि उद्यम वाला परिवार ना हो, 50,000 रूपये से अधिक की क्रेडिट सीमा वाला किसान क्रेडिट कार्ड धारित ना हो, एक सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि का स्वामी ना हो, दो या अधिक फसल मौसमों के लिए 5 एकड़ या इससे अधिक सिंचित भूमिस्वामी धारक ना हो, कम से कम एक सिंचाई उपकरण के साथ कम से कम 7.5 एकड़ या इससे अधिक भूमि का स्वमी ना हो, 30 वर्ग मीटर से अधिक कारपेट एरिया (चटाई क्षेत्रफल) वाले घर का स्वामी ना हो (किसी भी सरकारी योजना से प्राप्त घर को छोड़कर), मोटर चालित 3/4 पहिया वाहन, मछली पकड़ने वाली नाव का स्वामी ना हो, यंत्रीकृत 3/4 पहिया कृषि उपकरण का स्वामी ना हो, पूर्व से एल.पी.जी. कनेक्शनधारी ना हो।

बैठक में आईओसीएल के डिस्ट्रिक को-ऑर्डिनेटर श्री पंकज क्षतीजा ने गैस एजेंसी संचालकों को आईओसीएल/बीपीसीएल/एचपीसीएल के नार्म के अनुसार एसओपी के पालन सुनिश्चित करने कहा। सहायक खाद्य अधिकारी श्री मदन मोहन साहू ने उज्जवला कनेक्शन के लिए लिये जाने वाले आवश्यक दस्तावेज के विषय में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कनेक्शन 18 वर्ष से अधिक महिला हितग्राही को जारी किया जाएगा। जिसके लिए ई-केवाईसी/एप्लीकेशन, पहचान प्रमाण पत्र, पता प्रमाण पत्र, राशनकार्ड, सभी व्यस्क सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पहले से कोई कनेक्शन/किसी भी सदस्य के नाम पर ना हो, वंचना घोषणा पत्र की आवश्यकता होगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement