Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - जिले में 15 जून से 30 जून तक 275 ग्रामों में जागरूकता औ : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सभी विकासमूलक योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करें– कलेक्टर श्री गोपाल

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Jun 10, 2025 / Post views : 193

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सभी विकासमूलक योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करें– कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा

जिले में 15 जून से 30 जून तक 275 ग्रामों में जागरूकता और संतृप्ति शिविरों का होगा आयोजन

अभियान से 17 मंत्रालयों की 25 योजनाएं सीधे ज़मीनी स्तर तक पहुंचेंगी

कलेक्टर ने धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के संबंध में ली बैठक

कवर्धा 10 जून 2025। कबीरधाम जिले के दूरस्थ और आदिवासी बहुल ग्रामों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तहत 15 जून से 30 जून तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों बैठक लेकर इस अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल इस महाअभियान के अंतर्गत जिले के पंडरिया, बोड़ला, सहसपुर लोहारा और कवर्धा विकासखण्ड के आदिवासी बाहुल्य 275 ग्रामों में जागरूकता और संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जहां 17 मंत्रालयों की 25 योजनाएं सीधे ज़मीनी स्तर तक पहुंचेंगी। बैठक में अपर कलेक्टर श्री मुकेश रावते, श्री विनय पोयम सहित सर्व एसडीएम, जिला अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री वर्मा ने अभियान के सफल आयोजन के लिए कार्य योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली और धरती आबा अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं से जनजातीय समुदाय के लोगों को शत प्रतिशत लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि गांवों में धरती आबा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के गैप आइडेंटिफिकेशन के लिए सर्वे कराएं तत्पश्चात शिविरों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने इस अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को विभिन्न शिविरों के नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वर्मा ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यह अभियान राज्य तथा केंद्र सरकार की प्राथमिकता में शामिल है,पूरी संवेदनशीलता के साथ चिन्हाकित ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन करें और शासकीय योजनाओं से वंचित परिवारों तथा ग्रामीणों को इस अभियान के माध्यम से लाभ दिलाए।

कलेक्टर ने शिविरों में धरती आबा योजना में सम्मिलित तात्कालिक गतिविधियों जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, उज्जवला योजना, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मानः निधि, जनधन खाता, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, सामाजिक सुरक्षा (वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन), रोजगार एवं कौशल विकास अंतर्गत (मनरेगा, पीएम विश्वकर्मा, मुद्रा ऋण), महिला एवं बाल विकास अंतर्गत पीएम मातृवंदन योजना इत्यादि गतिविधियों का शत्-प्रतिशत संतृप्ति किये जाने संबंधित विभाग के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया तथा शिविर में प्राप्त आवेदनों के निराकरण एवं कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रतिदिन आदिवासी विकास विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में सम्मिलित दीर्घकालिक गतिविधि अंतर्गत जनजातीय परिवारों को पक्का घर, गांवों में पक्की सड़क, विद्युत विहीन घरों में बिजली कनेक्शन अथवा सौर ऊर्जा के माध्यम से विद्युतीकरण, पानी, मोबाईल मेडिकल यूनिट्स, आवासीय विद्यालय व छात्रावास, आश्रमों के उन्नयन तथा कौशल विकास और रोजगार के अवसर प्रदान करते हुए जनजातीय बाहुल्य ग्रामों को शत्-प्रतिशत संतृप्ति किये जाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव अपने विभागाध्यक्ष कार्यालय प्रेषित करने के लिए निर्देशित किया गया है।

धरती आबा अभियान में जिले के 275 ग्राम होंगे लाभान्वित

कबीरधाम जिले में धरती आबा अभियान के तहत आगामी 15 जून से 30 जून तक जागरूकता एवं संतृप्ति शिविर आयोजन शुरू होने जा रहा है।। इस अभियान एवं योजना में 17 मंत्रालयों की 25 योजनाओं को शामिल किया गया है। उस योजना भारत और राज्य सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। जिसमे जिले के बोड़ला के 226, पंडरिया के 41, सहसपुर लोहारा के 7, कवर्धा का 1 ग्राम शामिल है। इस अभियान एवं शिविर के माध्यम से आधार, राशन, आयुष्मान, किसान सम्मान निधि, बीमा, पेंशन, रोजगार, मातृवंदना जैसी योजनाएं शामिल है, इन योजनाओं से वंचित परिवार, व्यक्तियों को शामिल किया जाएगा। आगामी 5 वर्षों में पक्के मकान, सड़क, बिजली, पानी, मोबाइल स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास के कार्य शामिल है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement