Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -शासन की किसानहितैषी नीति से हितग्राही श्री कौशल साहू का : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Dec 18, 2025 / Post views : 169

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों को मिल रहा उपज का उचित मूल्य

शासन की किसानहितैषी नीति से हितग्राही श्री कौशल साहू का भरोसा हुआ मजबूत

कवर्धा 18 दिसंबर 2025। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत प्रदेशभर में धान खरीदी की व्यवस्था को पूर्णतः सुचारू, पारदर्शी एवं किसान-केंद्रित स्वरूप प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी मार्गदर्शन में विकसित इस प्रणाली का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करना है। शासन की स्पष्ट नीति और प्रभावी क्रियान्वयन से धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया में किसानों को हर चरण पर सहयोग, सुविधा और भरोसे का अनुभव हो रहा है, जिससे किसानों का विश्वास लगातार सशक्त हो रहा है।

कबीरधाम जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में इन दिनों उत्साह, सक्रियता और सकारात्मक वातावरण स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। किसान निर्धारित तिथि एवं समय पर उपार्जन केंद्रों में पहुंचकर बिना किसी परेशानी के धान विक्रय कर रहे हैं। समयबद्ध टोकन प्रणाली, ऑनलाइन पंजीयन की सरल व्यवस्था, सुव्यवस्थित तौल प्रक्रिया, भुगतान की पारदर्शी प्रणाली तथा केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं ने धान खरीदी व्यवस्था को अत्यंत सहज और किसान-अनुकूल बना दिया है। इन सुदृढ़ प्रबंधों के चलते किसानों को न तो अनावश्यक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है और न ही किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

इसी व्यवस्था का लाभ जिले के ग्राम झंडी के किसान श्री कौशल साहू को मिला। उन्होंने बताया कि उनका धान खरीदी केंद्र खैरबाना कला में पंजीयन है, जहाँ पहुँचते ही उन्होंने 37.80 क्विंटल धान के लिए टोकन कटवाया। टोकन लेने से लेकर धान विक्रय तक की पूरी प्रक्रिया बेहद सरल रही और उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। श्री कौशल साहू ने बताया कि धान विक्रय के बाद राशि शीघ्र ही सीधे बैंक खाते में पहुँच जाती है, जिससे किसानों को भुगतान के लिए लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ता। समय पर भुगतान मिलने से वे अपने पारिवारिक और घरेलू कार्यों की बेहतर योजना बना पा रहे हैं।

किसान श्री कौशल साहू ने बताया कि धान से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने घर में बिजली फिटिंग और विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने में करेंगे, जिससे परिवार को बेहतर और सुरक्षित जीवन सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने किसानों के हित में की गई इन सुगम व्यवस्थाओं के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाएँ पूरी तरह किसान-सुविधा अनुरूप हैं। इससे धान बेचने की प्रक्रिया न केवल आसान हुई है, बल्कि किसानों का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement