Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जिले के समुचित विकास कार्यों का किया जा रहा लगातार भूमिपूजन

Admin / Sun, Jan 19, 2025 / Post views : 153

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में जिले के समुचित विकास कार्यों का किया जा रहा लगातार भूमिपूजन

मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत 6 ग्रामों में 2.49 करोड़ रुपए से सड़क निर्माण कार्य का स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया भूमिपूजन

Lok seva news 24 Bureau Chief - Digvendra Gupta कवर्धा, 19 जनवरी 2025। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिले के शहरी क्षेत्रों सहित सुदूर वनाचल और ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों को तेज गति से किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप जिले के विभिन्न ग्रामों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों में लगातार विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत जिले के 6 ग्रामों में सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस योजना के तहत 2 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से इन क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे यहां के नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त होगी। भूमिपूजन कार्यों का आयोजन जिले के 6 प्रमुख ग्रामों में किया गया, जिनमें ग्राम सुरुजपुरा, धनगांव, विचारपुर, बम्हँटोला, लखनपुर और ग्राम आमगांव शामिल हैं। इन ग्रामों में कुल 2 करोड़ 49 लाख रुपए की लागत से निर्माण कार्य किए जाएंगे, और प्रत्येक ग्राम में 11.65 लाख रुपए की लागत से सड़कों का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्रवासियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा और उनकी जीवनशैली में सुधार होगा। इस योजना के माध्यम से क्षेत्र में बेहतर सड़क मार्ग, विकास की नई राहें और लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में, हम हमेशा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत इन सड़कों का निर्माण स्थानीय लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल इन ग्रामों की सड़कें बेहतर होंगी, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इन सड़कों के निर्माण से रोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे और व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। हम सभी का प्रयास है कि प्रत्येक ग्रामवासियों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनकी जिंदगी बेहतर हो। मुख्यमंत्री विष्णुदेव की सरकार का लक्ष्य हर क्षेत्र के समुचित विकास का है। मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्रवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। यह परियोजना न केवल लोगों के लिए बेहतर सड़क नेटवर्क बनाएगी, बल्कि इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क को भी मजबूत करेगी। सरकार की योजना यही है कि हर नागरिक को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले और उनके जीवन स्तर में सुधार हो।

क्षेत्र के नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

क्षेत्र के नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह कार्य क्षेत्र के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है।नागरिकों ने इस परियोजना की समयबद्ध और प्रभावी निष्पादन की उम्मीद जताई है।

क्षेत्रवासियों को नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा

कबीरधाम जिले में इस विकास कार्य न केवल स्थानीय निवासियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ा दी है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में इन परियोजनाओं का कार्यान्वयन जिले के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, और क्षेत्रवासियों को नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement