Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात

Admin / Sat, Jun 29, 2024 / Post views : 254

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने की रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात

लोक सेवा न्यूज़ 24 सवांददाता


नई दिल्ली /छत्तीसगढ़ , 28 जून 2024//  बिलासपुर संभाग के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, जिनमे कोविड काल से बंद रेलगाड़ियों के स्टॉपेज को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तोखन साहू जी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलने पहुंचे। इस परिप्रेक्ष्य में रेलमंत्री द्वारा तोखन साहू जी को उनकी सभी मांगे पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर रेलमंत्री ने प्रथम बार में ही चुनाव जीतकर संसद पहुँचने के लिए तोखन साहू जी को बधाई दी एवं उनके परिवारजनों का कुशलक्षेम लिया। गौरवतलब है कि करगी रोड, बेलगहना, टेंगनमाड़ा रेलवे स्टेशन पर कोविड काल के दौरान से कई महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों का स्टॉपेज बंद कर दिया गया था। जिसके कारण इस क्षेत्र के किसान, व्यापारी, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधि सहित आम जनता को आवागमन में काफी असुविधा हो रही है। अपने मुख्य जिला केंद्र से यह तमाम स्टेशन 60 से 70 किमी की दूरी पर अवस्थित है। साथ ही यह एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जिसमें विशेष संरक्षित जनजाति के लोग निवासरत है। जिन्हें अपने नजदीकी स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों को पकड़ने के लिए बेवजह अतिरिक्त पैसा फूंकते हुए बिलासपुर स्टेशन जाना पड़ता है। बगल से गुजरने वाली रेलगाड़ी को पकड़ने के लिए बस या रोड वाहनों के माध्यम से भटकते हुए समय पर स्टेशन पहुँचना भी एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। फिलहाल जिन प्रमुख रेलगाड़ियों का उपरोक्त स्टेशनों पर स्टॉपेज बंद है, उनकी सूची निम्नाकिंत है - भोपाल-अमरकंटक सुपरफास्ट, पुरी-हरिद्वार उत्कल कलिंग एक्सप्रेस, बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस, दुर्ग-भोपाल-अमरकंटक सुपरफास्ट, सारनाथ एक्सप्रेस, बिलासपुर-इंदौर एक्सप्रेस, बिलासपुर-चिरमिरी इत्यादि। इन गाड़ियों के नियमित ठहराव से इस क्षेत्र की जनता को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।

Admin

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement