Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़- बोड़ला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रजत महोत्सव पर विविध का : बोड़ला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रजत महोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Mon, Sep 1, 2025 / Post views : 141

बोड़ला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा रजत महोत्सव पर विविध कार्यक्रम आयोजित

कवर्धा, 01, सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विकासखंड बोड़ला अंतर्गत शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैरक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई तथा प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन सहायता से संबंधित डेमो के माध्यम से बच्चों को जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार जिले में लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.के. तुर्रे ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र बोड़ला विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। मलेरिया से बचाव एवं रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान 20 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व मच्छर दिवस की महत्ता पर चर्चा की गई। मच्छरों से फैलने वाले रोगों, उनके लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। मौके पर बुखार से पीड़ित दो बच्चों की किट से जांच की गई, जिसमें दोनों रिपोर्ट निगेटिव आई। विकासखंड चिकित्सा अधिकारी बोड़ला डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत ने बताया कि मलेरिया एक संक्रामक रोग है, जो मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। ठंड लगकर बुखार आना, सिरदर्द, उल्टी, थकान, चक्कर आना और पेट दर्द इसके सामान्य लक्षण हैं। उचित इलाज से यह रोग दो सप्ताह में ठीक हो जाता है, लेकिन सतर्कता एवं सावधानी जरूरी है।

रैली में छात्रों ने “पानी पीओ छान के, मच्छरदानी लगाओ तान के” और “स्वच्छता अपनाओ, बीमारी दूर भगाओ” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। डॉ. राजपूत ने बताया कि घर-आसपास पानी न रुकने दें, गड्ढों, नालियों, बेकार डिब्बों, टायर-ट्यूब, गमलों एवं टंकियों में पानी न जमने दें। जमा पानी में मिट्टी का तेल डालें, मच्छरदानी का उपयोग करें तथा मच्छर भगाने वाली क्रीम या अगरबत्ती का प्रयोग करें। साथ ही उन्होंने डेंगू, चिकनगुनिया और फाइलेरिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों से भी लोगों को सावधान किया। कार्यक्रम में शाला प्राचार्य श्री सोहन कुमार यादव, जिला समन्वयक रेडक्रॉस श्री बालाराम साहू, मेडिकल ऑफिसर डॉ. लोकेश चंद्रवंशी, संभाग प्रभारी 108 आपातकालीन सेवाएं श्री जीवन कौशिक, व्याख्याता सुश्री प्रेमलता ठाकुर, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती चुनिया बिलौहा, आरएचओ श्री राहुल कोसमा, एएनएम श्रीमती मीनाक्षी वारते सहित जनप्रतिनिधिगण, शाला स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement