Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा के 6 गांवों में सीसी रोड से लेकर सामुदायिक भवन तक के निर्माण का : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से ग्राम विकास को मिली गति, 35.20 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Apr 24, 2025 / Post views : 155

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से ग्राम विकास को मिली गति, 35.20 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन

कवर्धा के 6 गांवों में सीसी रोड से लेकर सामुदायिक भवन तक के निर्माण का भूमिपूजन

कवर्धा, 24 अप्रैल 2025। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व एवं अनुशंसा पर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की दिशा में उल्लेखनीय कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न ग्रामों में कुल 35 लाख 20 हजार रुपए की लागत से 6 निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की उपस्थिति से आयोजन में उत्साह और जनसमर्थन की झलक देखने को मिली। श्री शर्मा के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत महराटोला, सुहागपुर, सिंघनपुरी, दूंधकौरा, मोटियारी एवं मंजगांव में महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की भूमिपूजन की गई है। इस विकासात्मक पहल से ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। नागरिकों ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से अब क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का सशक्त ढांचा तैयार हो रहा है, जिससे गांवों का समग्र विकास संभव होगा।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के अनुशंसा पर ग्राम पंचायत महराटोला में 5 लाख 20 हजार रुपए की लागत से सीसी रोड का निर्माण, ग्राम सुहागपुर में 4 लाख रुपए की लागत से किचन शेड का निर्माण, ग्राम सिंघनपुरी में 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण, दूंधकौरा यादव समाज के लिए 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम मोटियारी में 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, ग्राम पंचायत मंजगांव में 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन सभी कार्यों का भूमिपूजन पारंपरिक विधि-विधान एवं ग्रामीण जनसमुदाय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुमित्रा विजय पटेल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गनपत बघेल, सभापति श्रीमती स्वीटी पवन बंजारे, श्रीमती इंदू पटेल, श्री वीरसिंह पटेल, श्री आनंद मिश्रा, श्री नरेन्द्र मानिकपुरी, श्री पंचराम कोसले, श्री चंदन पटेल, श्री नागेश्वर जायसवाल, श्री भूनेश्वर पटेल, श्री दुर्गेश श्रीवास, श्री सुरेश पटेल, ग्राम सिंघनपुरी की सरपंच श्रीमती मालती मनोहर धुर्वे, मनटोरा के सरपंच रतन पटेल, श्री शिलिप यादव, श्री देव प्रसाद पटेल सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार की प्राथमिकता गांव, गरीब और किसानों का सशक्तिकरण है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं अब जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से उतर रही हैं। हम सभी जनप्रतिनिधि मिलकर इस कार्य में सहयोग करेंगे, ताकि सभी गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में कवर्धा विधानसभा के और भी गांवों में इसी तरह के निर्माण कार्य किए जाएंगे। पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और सड़क जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement