मुंगेली न्यूज़-गांव-गांव गौ चौपाल: गौ संरक्षण, सेवा और सहयोग की ओर बढ़ : गांव-गांव गौ चौपाल: गौ संरक्षण, सेवा और सहयोग की ओर बढ़ रहा अभियान
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Sun, Aug 24, 2025 / Post views : 183
जिला जनसंपर्क कार्यालय मुंगेली (छ.ग.)
समाचार
गौ सेवा संकल्प अभियान
गांव-गांव गौ चौपाल: गौ संरक्षण, सेवा और सहयोग की ओर बढ़ रहा अभियान
मुंगेली, 24 अगस्त 2025// जिले में गायों की सेवा, संरक्षण एवं सहयोग को बढ़ावा देने के लिए "गौ सेवा संकल्प अभियान" चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पांडेय के मार्गदर्शन में गांव-गांव चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
गौ चौपालों के माध्यम से घुमंतू पशुओं की व्यवस्थापन, एक गाय गोद लेने, गौ मित्र बनाने तथा गौ सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इससे फसल हानि, सड़क दुर्घटना, जन-धन की हानि रोकने के साथ-साथ निर्बाध यातायात सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि जिले के विभिन्न गांवों में अब तक 100 से अधिक गौ चौपाल आयोजित किए जा चुके हैं, जिनसे 4 हजार से अधिक गौ सेवा मित्र तैयार हुए हैं। लगभग 3 हजार गायों की ईयर टैगिंग की गई है और 800 गायों को रेडियम बेल्ट लगाई गई है। साथ ही, 130 से अधिक लोगों ने गायों को गोद भी लिया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक लोग इस अभियान से जुड़कर गौ सेवा एवं संरक्षण में सहयोग दें, ताकि सड़कों पर दुर्घटनाएं रोकी जा सकें और गौवंश की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
सुजीत कुमार सिंह//
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन