जांजगीर चाम्पा -अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा द्वारा जिला जांजगीर-चांपा का : छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा द्वारा जिला जांजगीर-चांपा का दौरा
Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Tue, Nov 11, 2025 / Post views : 138
संशोधित समाचार
छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा द्वारा जिला जांजगीर-चांपा का दौरा
जांजगीर-चांपा, 11 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा की अध्यक्षता में तथा आयोग की सदस्य श्रीमती ज्योति कश्यप, कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, जिला शिकायत निवारण अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिले में संचालित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), मध्याह्न भोजन योजना, पूरक पोषण आहार योजना तथा आदिवासी विभाग द्वारा संचालित आश्रम छात्रावासों हेतु खाद्यान्न आधारित योजनाओं की समीक्षा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि जिले की सभी उचित मूल्य दुकानों में प्रत्येक माह निर्धारित समय पर राशन सामग्री का भंडारण एवं वितरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सभी दुकानों में विभागीय कॉल सेंटर नंबर एवं खाद्यान्न के नमूने प्रदर्शित किए जाएं।
जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासकीय विद्यालयों में विभाग द्वारा निर्धारित पात्रता के अनुसार मध्याह्न भोजन प्रदाय किया जा रहा है तथा शिकायत एवं सुझाव हेतु विभागीय कॉल सेंटर नंबर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के पूर्व आयोग की टीम ने नगर पंचायत खरौद की दुकान जय भैरव बाबा (आईडी क्रमांक 5410080001) एवं दुकान (आईडी क्रमांक 5410080004) उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया। दोनों दुकानें खुली पाई गईं तथा हितग्राहियों को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से राशन वितरण किया जा रहा था। हितग्राहियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें खाद्यान्न नियमानुसार सही समय पर प्राप्त हो रहा है और वे वितरण व्यवस्था से संतुष्ट हैं। दुकान संचालकों को उचित

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन