Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - राज्य शासन द्वारा पुनर्गठन योजना 2025 का हुआ प्रकाशन : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 30 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों का पु

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Apr 10, 2025 / Post views : 212

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में 30 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों का पुनर्गठन

राज्य शासन द्वारा पुनर्गठन योजना 2025 का हुआ प्रकाशन

कवर्धा, 09 अप्रैल 2025। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के अथक प्रयासों से 30 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों का गठन किया गया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को अब धान बेंचने, आसानी से कृषि ऋण और अन्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। इस पहल से क्षेत्र के किसानों को विशेष लाभ होगा, किसानों को अब बैंक से कृषि ऋण लेने में सहुलत होगी। इन सोसायटियों के गठन से क्षेत्र के कृषि क्षेत्र में संरचनात्मक सुधार की संभावना भी बढ़ेगी और किसानों के बीच आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा। इस पहल को लेकर किसानों में उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह कदम आने वाले समय में क्षेत्र के विकास की रफ्तार को और तेज करेगा।

छत्तीसगढ़ शासन के सहकारिता विभाग द्वारा जिला कबीरधाम की प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के पुनर्गठन के लिए “पुनर्गठन योजना 2025“ को छत्तीसगढ़ राजपत्र (असाधारण) क्रमांक 292 नवा रायपुर, दिनांक 03 अप्रैल 2025 के माध्यम से प्रकाशित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत कवर्धा विधानसभा में 30 नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के गठन का प्रस्ताव शामिल है। इसके अंतर्गत कवर्धा विधानसभा के नवीन सोयटी धमकी, कोठार, छांटा झा, बरहट्ठी, बेंदरची, निवासपुर, बम्हनी, खड़ौदाकला, खरहट्टा, बैहरसरी, भालुचुवा, कबराटोला, बासिनछोरी, छीरबांधा, दैहानडीह, खड़ौदाखुर्द, सिली पचराही, सूखाताल, कान्हाभैरा, छीरपानी, सिंगारपुर, रक्से, जरती, मोहगांव, पथर्रा, कल्याणपुर, मोतिमपुर, खोलवा, घानुखुटा और ग्राम खिरसाली में नई प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के गठन का प्रस्ताव शामिल है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के किसानों के उत्थान के लिए यह कदम बहुत महत्वपूर्ण है। इन 30 प्राथमिक कृषि साख सहकारी सोसायटियों के माध्यम से हम किसानों को समुचित वित्तीय सहायता प्रदान करेंगे और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। हमारा उद्देश्य कृषि क्षेत्र को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। इस कदम से न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र में कृषि आधारित विकास की नई दिशा भी खुलेगी। कृषि से जुड़े अन्य कार्यों में सहकारी सोसायटियाँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी, जिससे रोजगार के नए अवसर भी उत्पन्न होंगे।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement