Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ -जिले में अब 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 7 सामुदायिक : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजानवागांव में प्राथमिक स्वास्थ्

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Fri, Sep 19, 2025 / Post views : 181

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजानवागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की मिली मंजूरी

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा, जिले में स्वास्थ्य सुविधाओ के विस्तार से वनांचल में रहने वाले विशेष पिछड़ी जनजति बैगा एवं आदिवासी परिवारों को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ

बोड़ला विकासखंड के बैगा बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और राजानवागांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन की मिली स्वीकृति

जिले में अब 24 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होंगे

कवर्धा, 19 सितंबर 2025। कबीरधाम जिले ने स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक और एक कदम आगे बढ़ाया है। जिले के शहरी इलाकों से लेकर दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार की पहल लगातार जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा की सक्रियता के चलते जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा और गुणवत्ता दोनों ही तेजी से बढ़ रहे हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल एवं प्रयासो से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजानवागांव में संचालित उप स्वास्थ्य केंद्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन की स्वीकृति प्रदान की है। इसी प्रकार बोड़ला विकासखंड के विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति बाहुल्य क्षेत्र तरेगांव जंगल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में उन्नयन की स्वीकृति मिली है। इससे जिले में अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 24 और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या 6 से बढ़कर 7 हो जाएगी।

अस्पताल के उन्नयन के साथ-साथ 49 नए पदों की भी मिली स्वीकृति

राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अस्पतालों के उन्नयन के साथ-साथ नए पदों की भी स्वीकृति दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 37 पद और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 12 पद मंजूर हुए हैं। इस तरह कुल 49 पदों को स्वीकृति दी गई है। इनमें खंड चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल विशेषज्ञ, सर्जिकल विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग सिस्टर, लैब टेक्नीशियन, रेडियोग्राफर, ओटी टेक्नीशियन, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, स्टाफ नर्स, डेंटल असिस्टेंट, सहायक ग्रेड-2, फार्मासिस्ट ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-3, डेसर ग्रेड-1, डेसर ग्रेड-2, वाहन चालक, वार्ड ब्वाय, आया, वृत्य, धोबी, चौकीदार और स्वीपर तक सभी आवश्यक पद शामिल हैं। इन नियुक्तियों से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता में बड़ा सुधार आएगा।

हर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों– उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस सौगात के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अस्पतालों के उन्नयन से कबीरधाम को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है। सरकार का उद्देश्य है कि हर ग्रामीण और वनांचल क्षेत्र के नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि राजानवागांव उप स्वास्थ्य केंद्र अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बन जाएगा और बोड़ला ब्लॉक के बैगा बाहुल्य तारेगांव जंगल का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में काम करेगा। इससे उन आदिवासी परिवारों को बहुत राहत मिलेगी, जिनके घर में बीमार पड़ने पर मरीज को शहर लाने में ही आधा दिन बीत जाता था। अब इलाज पास में ही मिलेगा।

जिलेवासियों ने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

इस स्वीकृति बाद कबीरधाम जिले में खुशी की लहर है। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इसका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इसे कबीरधाम को स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक पहल बताया है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement