Logo
Breaking News Exclusive
26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन 26वी सीनियर स्टेट क्लासिक पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में धनंजय यादव ने जीता स्वर्ण पदक गौ तस्करी करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश अग्नि सुरक्षा सेवा सप्ताह: जागरूकता रैली का किया गया आयोजन पोषण पखवाड़ा अंतर्गत ईसीसीई गतिविधियां एवं जागरुकता सत्र का किया गया आयोजन धान की परंपरागत खेती छोड़ नवाचार अपनाया, ग्राफ्टेड बैंगन से बनी पहचान, हो रही सालाना 4 लाख से अधिक की कमाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में रामबांधा तालाब की सफाई अभियान प्रारंभ महिलाओं के सम्मान, सशक्तिकरण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने लोरमी में पदयात्रा का हुआ आयोजन आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार कवर्धा में 15 अप्रैल को होगा नारी शक्ति सम्मेलन

सूचना

loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com
loksevanews24 में आपका स्वागत है - ताजा खबरे आपके फोन पर एक क्लिक में
हमारे youtube चैनल में आपका स्वागत है लाईक & सब्सक्राइब करें
इस न्यूज़ वेबसाइट व सोशल मिडिया में विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें WhatsApp N.9425213652 - Gmail - Loksevanews24x7@gmail.com

कवर्धा न्यूज़ - श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए आवागमन की सुविधा को ध : उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल से श्रावण माह में कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करने तैयारी पूरी

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta / Thu, Jul 10, 2025 / Post views : 175

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल से श्रावण माह में कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करने तैयारी पूरी

श्रावण मास में श्रद्धालुओं के लिए आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कवर्धा से अमरकंटक मार्ग पर बस सेवा शुरू

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से राज्य शासन ने कवर्धा से अमरकंटक तक बस सुविधा के लिए जारी किया परमिट

कवर्धा, 10 जुलाई 2025। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से सावन महीने में आने वाले श्रद्धालु और पदयात्रा कावड़ियों के व्यवस्था की तैयारियां जोरो-शोरो से की जा रही है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अमरकंटक से डोंगरिया, भोरमदेव और बुढ़ामहादेव तक निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधि विशेष रूप से सक्रिय हैं। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से इस बार श्रद्धालुओं और पदयात्रियों के लिए व्यापक और समर्पित व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अमरकंटक से भोरमदेव मार्ग में पड़ने वाले स्थलों पर निःशुल्क ठहरने की सुविधा, स्वास्थ्य सेवा, भोजन एवं स्वल्पाहार, पेयजल, सुरक्षा बल की तैनाती सहित सभी बुनियादी जरूरतों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए संबंधित विभागों को पूर्व से ही निर्देशित किया गया है और कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की पहल पर श्रावण मास में श्रद्धालु, कांवड़ यात्रा पर जाने वाले कांवड़ियों के लिए आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कवर्धा से अमरकंटक तक सीधी बस सेवा प्रारंभ की गई है। इस निर्णय से जिले के साथ-साथ आसपास के श्रद्धालुओं को यात्रा में अब और अधिक सुविधा एवं सहूलियत मिल सकेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विशेष बस प्रतिदिन प्रातः 9 बजे कवर्धा से अमरकंटक के लिए रवाना होगी, और वहीं से वापसी में यह बस शाम 4ः00 बजे अमरकंटक से कवर्धा के लिए प्रस्थान करेगी। यह सेवा विशेष रूप से श्रावण माह के दौरान बड़ी संख्या में जाने वाले कांवड़ियों को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ की गई है। बस संचालन के लिए आवश्यक परमिट प्रशासन द्वारा जारी कर दिया गया है, और बस सेवा का नियमित संचालन शुरू हो चुका है। श्रद्धालुओं को अब निजी साधनों या असुविधाजनक परिवहन माध्यमों की आवश्यकता नहीं होगी। यह सुविधा न केवल यात्रियों को राहत देगी, बल्कि विष्णुदेव साय सरकार की धार्मिक आस्थाओं के प्रति प्रतिबद्धता और जनता के कल्याण के लिए तत्परता को भी दर्शाती है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की यह पहल श्रद्धालुओं में हर्ष और संतोष का कारण बनी है।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर भोरमदेव मार्ग में जहां-जहां कांवड़िए रुकते हैं, वहां स्कूल, भवन,, टेंट, अस्थाई शौचालय, मेडिकल टीम, प्राथमिक उपचार किट, प्रकाश व्यवस्था तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और स्वयंसेवी संगठनों को समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाया गया है। अमरकंटक से कावंड यात्रा निकलने पर पड़ने वाले ग्राम लमनी और खुड़िया में कांवड़ यात्रियों के लिए वॉटरप्रूफ टेंट की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे बारिश के दौरान भी यात्रियों को कोई असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त, पंडरिया, कुई, पोलमी, डोंगरिया, खड़ौदा, सिल्हाटी, पोड़ी सहित कवर्धा के विभिन्न शासकीय स्कूलों एवं पंचायत भवनों में भी पेयजल, रात्रि विश्राम एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। बोड़ला जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजानवांगांव, खरहट्टा, भोरमदेव, बोड़ला एवं कबीरकुटी सहित जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत ग्राम सिंघनपुरी, समनापुरी, अमलीडीह, बरपेलाटोला, रेंगाखार खुर्द एवं कोड़ार में भी पेयजल, ठहरने एवं स्वच्छ शौचालय की सुविधा को दुरुस्त किया जा रहा है।

Chief Editor - Digvendra Kumar Gupta

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Advertisement